कॉनर मैकग्रेगर ने 4 साल में तीसरी बार किया संन्यास का ऐलान, UFC इतिहास के हैं सबसे महंगे फाइटर
आयरलैंड के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर मैकग्रेगर यूएफसी के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। वह एक ही समय में दो बार यूएफसी के अलग-अलग भार वर्ग यानी वेट कैटेगरी (लाइट और फेदरवेट) में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।

UFC (Ultimate Fighting Championship) इतिहास के सबसे महंगे फाइटर का कॉनर मैकग्रेगर ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) से संन्यास ले लिया है। उन्होंने पिछले 4 साल में तीसरी बार संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने मां के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने फाइटिंग से संन्यास लेने का फैसला लिया है। अद्भुत यादों के लिए आप सभी का शुक्रिया। यह लास वेगास में मां के साथ मेरी वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद की तस्वीर है। अपने सपनों का घर बनाइए। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। जिस भी चीज की आप ख्वाहिश करें, वह आपको मिले।’
आयरलैंड के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर मैकग्रेगर यूएफसी के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। वह एक ही समय में दो बार यूएफसी के अलग-अलग भार वर्ग यानी वेट कैटेगरी (लाइट और फेदरवेट) में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं।
मैकग्रेगर ने पिछले साल मार्च में भी MMA से संन्यास का ऐलान किया था। तब उन्होंने कहा था, ‘मैंने एमएमए से संन्यास लेने का फैसला किया है। मैं अपने सभी पुराने साथियों को भविष्य के लिए शुभकामना देता हूं।’
हालांकि, इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपने फैसले पर यू-टर्न ले लिया। तब उन्होंने कहा, ‘मैं अपने फैंस के विश्वास के सहारे आगे बढ़ना चाहता हूं। यह हमें बेहतर बनने की चुनौती देता है।’ मैकग्रेगर जनवरी में रिंग में दोबारा वापसी की। यही नहीं उन्होंने वापसी के बाद लास वेगास में अमेरिकन फाइटर डोनाल्ड सेरोन को सिर्फ 40 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था।
मैकग्रेगर ने सबसे पहले अप्रैल 2016 में एमएमए से संन्यास लेने का ऐलान किया था। तब उन्होंने कहा था, ‘मैं बतौर युवा खिलाड़ी ही खेल को अलविदा कहना चाहता हूं। आपके प्यार के लिए शुक्रिया। आपसे आगे मिलता रहूंगा।’ इसके चार महीने बाद वापसी की और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेना जारी रखा। उन्होंने तब एडी अल्वारेज को मात देकर यूएफसी लाइटवेट चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
यूएफसी अध्यक्ष डाना फ्रेड्रिक व्हाइट जूनियर कॉनर मैकग्रेगर के अचानक संन्यास के ऐलान पर काफी नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट कर मैकग्रेगर पर तंज भी कसा है। पिछली बार भी वह मैकग्रेगर के संन्यास की खबर सुनकर हैरान रह गए थे। मैकग्रेगर यूएफसी इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेसलर हैं। उनका अचानक संन्यास लेना इस खेल की आर्थिक स्थिति पर भी असर डाल सकता है।