ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए 28 जुलाई और 29 जुलाई का दिन अब तक शानदार रहा है। कुल भारत के 9 पदक बॉक्सिंग में पक्के हो चुके हैं। बुधवार को अरुंधति चौधरी, साक्षी चौधरी और सचिन सिवाच के बाद अंकुश यादव और नरेंद्र बरवाल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसी के साथ भारत के लिए कम से कम 5 ब्रॉन्ज मेडल और पक्के हो गए।

वहीं इससे पहले मंगलवार को प्रिया घंघास, प्रीति पवार और जदुमणि सिंह ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। लवलीना बोरगोहेन अपनी कैटेगरी में पहले से ही डायरेक्ट सेमीफाइनल में उतरने वाली हैं। यानी भारत के 9 मेडल बॉक्सिंग में पक्के हो गए हैं। अब तक भारत ने कुल 12 मेडल मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने नाम किए हैं।

7वें दिन भारतीय बॉक्सरों का दबदबा

कॉमनवेल्थ गेम्स का 7वां दिन अभी तक भारत के लिए शानदार रहा। पांच बॉक्सरों ने अपना पदक पक्का किया है। वहीं अभी जैस्मीन लम्बोरिया का मुकाबला अभी होना बाकी है। यह मुकाबला देर रात को होगा। इसके अलावा मुरली श्रीशंकर लॉन्ग जम्प फाइनल में उतरेंगे। वहीं मनप्रीत कौर (शॉट पुट) वुमेन फाइनल, आर्यन नेहरा पुरुष फ्रीस्टाइल 1500 मीटर फाइनल, पारुल चौधरी वुमेंस 3000 मीटर स्टीपलचेस फाइनल में उतरेंगी।

भारत के लिए मेडल पक्का कर चुके यह मुक्केबाज

  • लवलीना बोरगोहेन (75 KG)
  • प्रीति पवार (54 KG)
  • प्रिया घंघास (60 KG)
  • साक्षी चौधरी (51 KG)
  • जदुमणि सिंह (55 KG)
  • अरुंधति चौधरी (70 KG)
  • सचिन सिवाच (60 KG)
  • अंकुश यादव (80 KG)
  • नरेंद्र बरवाल (90 KG)

भारत के लिए अब तक CWG 2026 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी

क्रमांकखिलाड़ीखेलपदक
1मीराबाई चानूवेटलिफ्टिंगस्वर्ण
2शर्मिलामहिला शॉट पुट F57स्वर्ण
3ऋषिकांता सिंह चाननबामवेटलिफ्टिंगरजत
4राजा मुथुपांडीवेटलिफ्टिंगरजत
5ज्ञानेश्वरी यादववेटलिफ्टिंगरजत
6अजय बाबूवेटलिफ्टिंगरजत
7सर्वेश कुशारेपुरुष हाई जंपरजत
8झांडू कुमारपैरा पावरलिफ्टिंगकांस्य
9बिंद्यारानी देवीवेटलिफ्टिंगकांस्य
10शिल्पा शायलामहिला शॉट पुट F57कांस्य
11हरजिंदर कौरवेटलिफ्टिंगरजत
12गुलवीर सिंह 10 हजार मीटर रेसरजत

CWG 2026 मेडल टैली: 2 गोल्ड के साथ भारत इस स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम

भारत ने अब तक कुल 12 मेडल जीते हैं जिसमें 2 गोल्ड भी शामिल है। भारत के लिए अब तक गोल्ड जीतने का कमाल मीराबाई चानू और शर्मिला ने किया है। वहीं 80 पदक के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर मौजूद है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर