बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने कुल 61 पदक अपने नाम किए थे। पिछले संस्करण में चौथे नंबर पर भारत रहा था। अब ग्लास्गो में 23 जुलाई से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदकों की संख्या पिछले संस्करण से कम होना तय है। ऐसा भी हो सकता है कि भारतीय दल मुश्किल से इस बार शायद 20 से 25 मेडल ही जीत पाएगा। आखिर मेडल की संख्या गिरने की इतनी संभावना क्यों जताई जा रही है?

दरअसल इसका प्रमुख कारण है कि आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलों की संख्या कम कर दी गई है। क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, रेसलिंग, शूटिंग, तीरंदाजी समेत कई स्पोर्ट्स इस बार कॉमनवेल्थ खेलों से हटा दिए गए हैं। इन खेलों के लिए 125 खिलाड़ियों का भारतीय दल ग्लास्गो गया है। इसमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो समेत कई पैरा स्पोर्ट्स भी शामिल हैं।

भारत को इन खेलों में पदक की उम्मीद

एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो और लॉन बॉल्स में इस बार भारत को पदक की उम्मीदें हैं। एथलेटिक्स में भारत का 32 सदस्यीय स्क्वाड ग्लास्गो गया है। जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जम्प, ट्रिपल जम्प और ट्रैक एंड फील्ड के रेसिंग इवेंट में भारत कम से कम 6 मेडल अपने नाम कर सकता है। नीरज चोपड़ा, मुरली श्रीशंकर, तेजस्विनि शंकर, गुरिंदरवीर, पारुल चौधरी जैसे एथलीट्स भारत के लिए पदक जीत सकते हैं।

इसके अलावा बॉक्सिंग में देश को कम से कम 8 पदकों की उम्मीद है। जिसमें ओलंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन, मौजूदा विश्व चैंपियन जैस्मिन लम्बोरिया, साक्षी चौधरी और प्रीति पवार से भारत को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। इसके बाद भारत को 12 सदस्यीय वेटलिफ्टिंग स्क्वाड से भी करीब 7 मेडल की उम्मीदें हैं। मीराबाई चानू इस दल का नेतृत्व कर रही हैं। उनके अलावा ज्ञानेश्वरी देवरी, अजया बाबू और राजा मुथुपंडी पर भी सभी की नजरें होंगी।

साथ ही जूडो और लॉन बॉल्स मिलाकर भी भारत को करीब 5 पदकों की उम्मीद है। जूडो में तुलिका मान और अश्मिता डे से भारत को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। वहीं 70 किलोग्राम महिला वर्ग में इन्नुनगनबी तक्खेलम्बम और 78 किलोग्राम वर्ग में इशरूप नारंग से भी भारत को पदक की उम्मीद है। लॉन बॉल्स में 2022 में भारत ने 2 मेडल जीते थे। इस बार सिर्फ सिंगल्स और डबल्स के इवेंट हैं तो कम से कम एक मेडल भारत को मिल सकता है। साथ ही पैरा एथलेटिक्स और पैरा लिफ्टिंग में भी भारत को पदकों की उम्मीद है।

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को किस खेल में मिले थे कितने पदक

खेलस्वर्ण पदकरजत पदककांस्य पदककुल पदक
रेसलिंग61512
वेटलिफ्टिंग33410
एथलेटिक्स1438
बॉक्सिंग3137
बैडमिंटन3126
टेबल टेनिस3115
जूडो0213
लॉन बाउल्स1102
स्क्वैश0022
हॉकी0112
पैरा टेबल टेनिस1012
पैरा पावरलिफ्टिंग1001
क्रिकेट0101
कुल22162361

11 अंतरराष्ट्रीय पदक, 18 राष्ट्रीय गोल्ड जीतने वालीं प्राची पांडेय की दर्दभरी दास्तां: नहीं मिल रहा स्पॉन्सर, बोलीं- टूर्नामेंट न खेल पाने से गिर रही रैंकिंग

11 अंतरराष्ट्रीय पदक और 18 राष्ट्रीय स्वर्ण जीतने के बावजूद प्राची पांडेय स्पॉन्सरशिप के लिए संघर्ष कर रही हैं। एशिया की तीसरे नंबर और भारत की नंबर-1 पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी ने जनसत्ता को बताया कि आर्थिक तंगी कैसे उनके पैरालंपिक और एशियाई खेलों के सपनों के बीच सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर