CWG 2022 Day 8 News Updates In Hindi: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का 8वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। इस दिन भारत ने 3 स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और दो कांस्य पदक जीते। सभी 6 पदक भारतीय पहलवानों ने जीते। भारत अब 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गया। उसके कुल 26 पदक (नौ स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक और 9 कांस्य पदक) हो गए हैं।
आठवें दिन भारत के 6 पहलवान (बजंरग पूनिया, दीपक पूनिया, मोहित ग्रेवाल, साक्षी मलिक, अंशु मलिक और दिव्या काकरन) मैट पर उतरे। इनमें से बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीते। अंशु मलिक भी फाइनल में पहुंची, लेकिन वह नाइजीरियाई चुनौती तोड़ नहीं पाईं।
दीपक पूनिया ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को यादगार स्वर्ण पदक दिलाया। दीपक ने फ्रीस्टाइल 86 किग्रा फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हराया। दीपक के गोल्ड से भारत पदक तालिका के शीर्ष-5 में पहुंच गया।
दीपक से पहले बजरंग पूनिया ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में भारत को पहला पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने फाइनल में कनाडाई रेसलर को पटखनी दी। बजरंग ने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था।
साक्षी मलिक ने कुश्ती में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। खास यह है कि साक्षी ने 4 अंक से पिछड़ने के बाद गोल्ड मेडल जीता है। साक्षी ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार गोल्ड मेडल जीता। हालांकि, पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरीं अंशु मलिक फाइनल में नाइजीरिया की पहलवान से हार गईं और रजत पदक से संतोष सामना करना पड़ा।
भारत की दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीते। सेमीफाइनल में हारने वाले मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक मुकाबले में जमैका के पहलवान को चारों खानों चित कर दिया। इससे पहले दीपक पूनिया का मुकाबला खत्म होने के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों के लिए एक शर्मसार होने वाली घटना हुई। एक स्पीकर छत से गिर गया। इस कारण करीब 2 घंटे 10 मिनट तक मुकाबले रुके रहे।
CWG 2022, Commonwealth Games 2022 Day 8: पुरुष हॉकी में पूल मुकाबलों में शीर्ष पर रही भारतीय टीम, सेमीफाइनल में जगह पक्की की
दिव्या काकरन ने क्वार्टर फाइनल में मिली हार को भुलाते हुए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत लिया। उन्होंने कुश्ती में महिलाओं के फ्रीस्टाइल 68 किग्रा भार वर्ग में टोंगा की लिली कॉकर को हराया। उन्होंने यह मैच सिर्फ 30 सेकंड में अपने नाम कर लिया। दिव्या ने 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में भी कांस्य पदक जीता था। दिव्या ने 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
दीपक पूनिया ने कुश्ती में पुरुषों के 86 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह 9वां गोल्ड मेडल है। भारतीय पहलवान ने फाइनल में पाकिस्तान के अनुभवी मोहम्मद इनाम को 3-0 से हराया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती में भारत का यह तीसरा गोल्ड मेडल है। उनसे पहले बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीते।
साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीता। साक्षी ने फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग के फाइनल में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को हराया। साक्षी पहले राउंड के बाद 0-4 से पिछड़ रही थीं। दूसरे राउंड में उन्होंने विपक्षी खिलाड़ी को चित्त कर चार अंक हासिल किए। उसके बाद पिनबॉल से जीत हासिल की। साक्षी ने इससे पहले 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और 2018 में कांस्य पदक जीता था।
भारत का बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में यह पहला और कुल सातवां स्वर्ण पदक है। बजरंग पूनिया ने इससे पहले 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। कुश्ती में इस बार भारत का यह दूसरा पदक है। बजरंग से पहले अंशु मलिक ने रजत पदक हासिल किया।
बजरंग पूनिया ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को कुश्ती का पहला गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने पुरुषों के 65 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में कनाडा के लछलन मैकनील को 9-7 से हराया। यह भारत का 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में छठा गोल्ड मेडल है।
महिलाओं के 57 किग्रा भार वर्ग में अंशु मलिक को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। अंशु मलिक फाइनल में नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये के खिलाफ 4-7 से हार का सामना करना पड़ा। ओडुनायो अदेकुओरोये का राष्ट्रमंडल खेलों में यह तीसरा गोल्ड मेडल है। वहीं, अंशु मलिक ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत की है।
टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में मनिका बत्रा और साथियान की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया के चूंग जवेन और लिन कारेन की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 3-2 से हराया। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 10-12, 11-9, 11-8, 7-11, 7-11 से गंवाया।
टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स में अचंत शरथ कमल और श्रीजा अकुला ने इंग्लैंड की जोड़ी को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड की जोड़ी पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स की सिलवर मेडिलस्ट थी। भारतीय जोड़ी ने यह मैच 11-7, 8-11, 11-8, 11-13, 11-9 से जीता।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार 5 अगस्त 2022 को भारत की ओर से 6 पहलवान मैट पर उतरे। उनमें से सभी के पास पदक जीतने के मौका है। महिलाओं में 57 किग्रा भार वर्ग में अंशु मलिक और 62 किग्रा भार वर्ग में साक्षी मलिक फाइनल में पहुंच गईं हैं। महिलाओं के 68 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक के लिए दिव्या काकरन मैट पर उतरेंगी। पुरुषों के 65 किग्रा में बजरंग पूनिया, 86 किग्रा में दीपक पूनिया फाइनल में पहुंच गए हैं। पुरुषों के 125 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में मोहित ग्रेवाल हार गए। अब वह कांस्य पदक के लिए जमैका के पहलवान आरोन जॉनसन से भिड़ेंगे।
भारतीय पहलवान दीपक पूनिया भी फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में कनाडा के एलेक्जेंडर मूर को 86 किग्रा वर्ग में 3-1 से हराया। हालांकि, भारत के मोहित ग्रेवाल सेमीफाइनल में कनाडा के अमरवीर ढेसी से हार गए। ग्रेवाल ने यह मुकाबला 2-12 से गंवाया। कुश्ती में अब तक भारत के 4 पदक पक्के हो चुके हैं।
महिलाओं के 62 किग्रा भार वर्ग में भारत की साक्षी मलिक भी फाइनल में पहुंच गईं। साक्षी मलिक ने सेमीफाइनल में कैमरून की बर्थ एमिलिएने को 10-0 से हराया।
बजरंग पूनिया ने मेन्स फ्रीस्टाइल 65 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के जॉर्ज राम को महज 1:31 मिनट के अंदर मात दी। बजरंग ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर यह मुकाबला जीता।
महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत की अंशु मलिक फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने सेमीफाइनल में श्रीलंका की नेथमी पोरुथोटागे को 10-0 से हराया। अंशु ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर सिर्फ एक मिनट 2 सेकंड में जीत लिया।
भारत के दीपक पूनिया ने पुरुष 86 किग्रा फ्रीस्टाइल भार वर्ग के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिएरा लियोन के शेखु कासेगबामा को 10-0 हराया।
भारतीय पहलवान दिव्या काकरन को क्वार्टर फाइनल में हार मिली है। महिलाओं की 68 किग्रा फ्रीस्टाइल भार वर्ग में नाइजीरिया की ब्लेसिंग ओबुरुडूडू ने दिव्या काकरन को 11-0 से हराया।
भारत के पहलवान मोहित ग्रेवाल पुरुष 125 किग्रा फ्रीस्टाइल क्वार्टर फाइनल में जीत गए। उन्होंने साइप्रस के एलेक्सिस कोसिलिड्स को 10-1 से हराया।
भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया सेमीफाइनल में पहुंच गए। उन्होंने पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की। बजरंग पूनिया ने मॉरीशस के जीन गुईलिन को 6-0 से हराया।
महिलाओं के 62 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में भारत की साक्षी मलिक ने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की है। उन्होंने इंग्लैंड की कैस्ले बर्न्स को 10-0 से हराया।
बैडमिंटन में महिला सिंगल्स पीवी सिंधु ने भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने यूगांडा की हसीना कोबूगाबे को 21-10, 21-9 को हराया।
महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत की अंशु मलिक सेमीफाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की इरेन सिमोनोडिस को 64 सेंकड में ही हरा दिया। अंशु ने यह मुकाबला 10-0 से अपने नाम किया है। उनसे पहले पुरुषों में बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने जीत हासिल की थी।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन के मेन्स सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल मैच में जगह बना ली है। उन्होंने श्रीलंका के दुमिंदू अबेविक्रमा को 21-9, 21-12 से हराया।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस में पुरुष एकल में अचंत शरथ कमल ने प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने राउंड-32 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के फिन लू को 4-0 के अंतर से हराया।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती के मुकाबले अभी रुके हुए हें। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब कुश्ती के मुकाबले शाम 5 बजकर 45 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर शुरू होंगे। इस संबंद में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ओर से ट्वीट भी किया गया।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में टेबल टेनिस के वुमन्स डबल्स में भारत की मनिका बत्रा और दिया पराग की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मनिका और दिया ने त्रिनिदाद और टोबैगो की जोड़ी को 3-0 से हराया। वहीं, मेन्स डबल्स में भारत के अचंत शरथ कमल और जी साथियान की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। मेन्स डबल्स में भारत के हरमीत देसाई और सनिल शेट्टी की जोड़ी ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी को 3-1 से हराया।
महिलाओं की लंबी कूद में भारत की एंसी सोजन फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड में 6.25 मीटर दूरी छलांग लगाई। वह अपनी हीट में सातवें स्थान पर रहीं। फाइनल में जगह बनाने के लिए अपनी हीट के शीर्ष-6 खिलाड़ियों में शामिल होना जरूरी होता है।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जहां कुश्ती के मुकाबले चल रहे थे, उस जगह की छत में लग स्पीकर गिरने के कारण स्पर्धा रोकनी पड़ी थी। अब ये मुकाबले थोड़ी देर यानी भारतीय समयानुसार शाम 5:15 बजे शुरू होंगे। भारत के बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुके हैं।
बैडमिंटन के महिला युगल में भारत की जॉली त्रिशा और पुलेला गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने राउंड-16 के मुकाबले में मॉरीशस की लेउंग फॉर सैंग और मुगरह गणेशा को 21-2, 21-4 से हराया है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने ट्वीट किया, हम सुरक्षा जांच के लिए कुछ समय के लिए खेलों को रोक रहे हैं। अनुमति मिलने के बाद फिर से खेले शुरू होंगे। ताजा जानकारी के अनुसार, कुश्ती के मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:45 यानी भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 15 मिनट से शुरू होंगे।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में सुरक्षा में चूक के चलते कुश्ती के मुकाबले रोक दिए गए हैं। पूरा स्टेडियम खाली करा दिया गया है। अब कुश्ती के फाइनल मुकाबले भी देरी से होंगे। पहले दौर में भारत के बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया ने अपने-अपने पहले मैच जीत लिए हैं। दोनों भारतीय पहलवानों ने क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
टेबल टेनिस के महिला एकल में श्रीजा अकुला ने वेल्स की चारलॉट कैरी को 8-11, 11-7, 12-14, 9-11, 11-4, 15-13, 12-10 के अंतर से मात दी। यह मैच पूरे साथ गेम तक चला और श्रीजा अकुला ने 4 सेट जीते, जबकि कैरी ने तीन सेट में जीत हासिल की।
CWG 2022, Commonwealth Games 2022 Day 8: पुरुष हॉकी टीम ने पूल बी में शीर्ष पर रहकर अंतिम चार में जगह बनाई। हिमा दास 200 मीटर दौड़ में अपनी हीट में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची। भारत की झोली में गुरुवार 4 अगस्त 2022 को दो पदक आए। इसके अलावा टेबल टेनिस, स्क्वाश, पैरा टेबल टेनिस के लीग मैचों में दिग्गज खिलाड़ियों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया। हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर पूल बी के आखिरी लीग मैच में वेल्स को 4-1 से हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय टीम पूल बी में तीन जीत और एक ड्रॉ के बाद दस अंक लेकर शीर्ष पर रही, जबकि इंग्लैंड के भी समान अंक रहे, लेकिन भारत ने गोल औसत में बाजी मारी। शनिवार को सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का पूल ए की शीर्ष टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा।