वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 की शुरुआत हो चुकी है और इस सीजन में अब तक कुल 6 मैच खेले जा चुके हैं। इन 6 मैचों में इंडिया चैंपियंस ने 2 मैच खेले हैं जिसमें से इस टीम को एक में जीत और एक मैच में हार मिली है और अंकतालिका में खबर लिखे जाने तक भारत 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अब जरा बात करते हैं अब तक खेले गए 6 मैचों के बाद सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की तो इसमें भारत के 2 बैटर शामिल हैं।

पहले स्थान पर हैं रिचर्ड लेवी, युवराज हैं नंबर 4

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में अब तक खेले 6 मैचों में एक भी शतकीय पारी अब तक नहीं खेली गई है, हालांकि कुछ बल्लेबाज शतक के करीब जरूर पहुंचे, लेकिन वो इसे पूरा नहीं कर पाए। इन मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में रिचर्ड लेवी पहले स्थान पर हैं जिन्होंने अपनी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 87 रन की खेली है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रवि बोपारा हैं जिन्होंने 83 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है तो वहीं तीसरे नंबर पर भी रवि बोपारा ही हैं जिन्होंने 77 रन की पारी खेली है।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह हैं जिन्होंने इस सीजन के अपने पहले ही लीग मैच में 71 रन की शानदार पारी खेली थी और भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं एबी डिविलियर्स भी लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक अपनी सबसे बड़ी पारी 70 रन की खेली है जबकि छठे स्थान पर मौजूद डी आर्सी शॉर्ट ने 65 रन की पारी खेली है। क्रिस गेल लिस्ट में 60 रन की पारी के साथ 7वें स्थान पर हैं जबकि 47 रन की पारी खेलने वाले अंबाती रायुडू सूची में 9वें स्थान पर हैं।

WCL 2026 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

बल्लेबाजरनगेंदस्ट्राइक रेटविरुद्ध46
रिचर्ज लेवी8739223.08वेस्टइंडीज चैंपियंस58
रवि बोपारा8346180.43इंडिया चैंपियंस56
रवि बोपारा7745171.11बांग्लादेश चैंपियंस56
युवराज सिंह7144161.36ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस56
एबी डिविलियर्स7039179.49वेस्टइंडीज चैंपियंस45
डी आर्सी शॉर्ट 6528232.14इंडिया चैंपियंस47
क्रिस गेल6031193.55साउथ अफ्रीका चैंपियंस45
समित पटेल5744129.55इंडिया चैंपियंस43
अंबाती रायुडू4731151.61इंग्लैंड चैंपियंस33
जो बर्न्स4532140.62इंडिया चैंपियंस04

इशान किशन नंबर 1, कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; T20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय

इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नाबाद 37 रन बनाए और विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही वो एक कैलेंडर साल में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)