वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2026 के 8वें मुकाबले में वेस्टइंडीज चैंपियंस ने अपनी सीजन की पहली जीत दर्ज करते हुए पहले दोनों मैच जीतने वाली इंग्लैंड चैंपियंस को हराया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल का बल्ला नहीं चला लेकिन उनके साथी ओपनर लेंडल सिमंस ने 33 गेंद पर 55 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम का खाता खुलवाया।
इस मुकाबले में पहले खेलते हुए इंग्लैंड चैंपियंस की टीम 19.1 ओवर में 154 रन ही बना पाई थी और उसके सभी 10 विकेट गिर गए थे। कैरेबियाई टीम के लिए फिडेल एडवर्ड्स, ड्वेन ब्रावो और रेमन रीफर ने 2-2 विकेट झटके थे। वहीं रयाड अमृत, सुलेमान बेन और कार्लोस ब्रेथवेट को 1-1 सफलता मिली थी।
इंग्लैंड चैंपियंस के लिए बल्लेबाजी में ओपनर और कप्तान रवि बोपारा पहले दो मैचों में कमाल के बाद यहां खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद डेविड मलान 29 और जेसन रॉय ने 27 रन की पारियां खेलीं। मोईन अली 41 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे। अंत में लियाम प्लंकेट ने भी 20 रन का योगदान दिया।
सिमंस का बेहतरीन अर्धशतक
155 रन का लक्ष्य चेज करने उतरी वेस्टइंडीज चैंपियंस की भी शुरुआत अच्छी नहीं थी। क्रिस गेल 4 रन बनाकर साइडबॉटम का शिकार बने। इसके बाद सिमंस और चैडविक वॉलटन ने पारी को संभाला और 86 रन की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए की। फिर जर्मेन ब्लैकवुड (4) का विकेट जल्दी गिरा लेकिन रेमन रीफर ने 22 गेंद पर 35 रन बनाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। लेंड्ल सिमंस 33 गेंद पर 55 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए।
इस जीत के साथ वेस्टइंडीज चैंपियंस का मौजूदा लीग में खाता खुला है। वेस्टइंडीज चैंपियंस ने 2 मैच खेलते हुए एक जीता और एक हारा है। पाकिस्तान के बाहर होने के बाद यह टूर्नामेंट अब 6 टीमों का बचा है। वेस्टइंडीज चैंपियंस पांचवें स्थान पर अंकतालिका में है और बांग्लादेश छठे पर है। इंडिया चैंपियंस तीसरे, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस चौथे पर है। इस हार के बावजूद इंग्लैंड चैंपियंस की टीम टॉप पर है। साउथ अफ्रीका चैंपियंस की टीम दूसरे स्थान पर है।
डेविड वॉर्नर का तूफानी अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने बांग्लादेश की टीम को हराया; WCL 2026 के 7वें मैच के बाद टॉप 5 बैटर-बॉलर
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 में बांग्लादेश चैंपियंस को हराते हुए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने अपना खाता खोला। पहले मैच में भारत के खिलाफ हारने के बाद कंगारू टीम की यह पहली जीत है। डेविड वॉर्नर ने इस मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
