चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के अपने तीसरे लीग मैच में आरसीबी के हाथों 43 रन से शिकस्त मिली। 251 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस टीम की शुरुआत खराब रही और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे के जल्दी अपने-अपने विकेट गंवा दिए।
तीन विकेट जल्दी गिर जाने के बाद सरफराज खान ने शानदार अर्धशतकीय पारी (50 रन) खेली, लेकिन वो फिर आउट हो गए। सीएसके ने जब भी जल्दी-जल्दी रन बनाने के कोशिश की इस टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। प्रशांत वीर ने 43 रनों की अच्छी पारी खेली और जेमी ओवर्टन ने कुछ जोरदार शॉट लगाए, लेकिन आखिर में टीम सिर्फ 207 रन ही बना सकी। इस इस टीम की लगातार तीन हार रही, लेकिन अभी कुछ फर्क नहीं पड़ा है और इस टीम के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए कैसे क्वालिफाई कर सकती है सीएसके
सीएसके को इस सीजन में पहली हार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली थी जबकि इसके बाद उसे पंजाब किंग्स ने हरा दिया और अब आरसीबी ने भी इस टीम को पीट दिया। इसमें कोई शक नहीं है कि लगातार 3 हार ने सीएसके के अभियान को मुश्किल में डाल दिया है और उसे आगे के मैचों में जीत दर्ज करने के साथ साथ ही प्लेऑफ की दौड़ में वापस आने के लिए बड़े बदलाव की जरूरत होगी।
आमतौर पर किसी टीम को दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर हुए बिना प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए 16 से 18 अंको की जरूरत होती है। सीएसके ने अब तक इस सीजन में 14 में से 3 लीग मैच खेल लिए हैं और अब उसे 11 मैच और खेलने हैं। यानी अगर उसे प्लेऑफ में पहुंचना है तो ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को बाकी के बचे 11 मुकाबलों में से कम से कम 8 मैचों में किसी भी हाल में जीत दर्ज करनी ही होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो इस टीम के लिए अंतिम चार में पहुंचना मुश्किल होगा। वैसे जिस तरह से सीएसके का प्रदर्शन हो रहा है ये आसान तो कतई नहीं दिखता है।
‘मानसिक रूप से बहुत परेशान था’, रविचंद्र अश्विन ने बताई IPL से अचानक संन्यास लेने की वजह
रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से अचानक संन्यास के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान थे और चेन्नई सुपर किंग्स के खराब सीजन ने उन्हें बहुत गहरे तक प्रभावित किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
