WWE Clash In Italy का सफल आयोजन इटली के शहर ट्यूरिन स्थित इनालपी एरेना में हुआ। इस आयोजन में कई भयंकर मुकाबले देखने को मिले। सभी के आकर्षण का केंद्र था ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर का मैच। इस मैच में द बीस्ट ने अपनी रेसलमेनिया की हार का बदला ओबा से लिया। साथ रोमन रेंस ने बैकलैश के बाद लगातार दूसरी बार जैकब फाटू को धूल चटाई और अपना दबदबा बरकरार रखा।

इस आयोजन का मेन इवेंट था रोमन रेंस बनाम जैकब फाटू का मैच। इस मुकाबले में कांटे की टक्कर हुई। फाटू ने भी रेंस को काफ पीटा। हालांकि, अंत में ट्राइबल चीफ ने बाजी मारी और जीत दर्ज कर ली। इसके अलावा महिलाओं के मुकाबलों में बैकी लिंच को हार मिली और रिया रिप्ली ने अपना मैच जीता। कोडी रोड्स ने भी गुंथर को मात दी।

WWE Clash In Italy के सभी मैचों का परिणाम

कोडी रोड्स बनाम गुंथर

अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच में कोडी रोड्स का सामना गुंथर से हुआ। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मैच के बाद एक विवाद का भी खड़ा हुआ। कोडी की जीत पर सवाल भी उठे। दरअसल रोड्स ने जब गुंथर को पिन किया तो गुंथर का पैर रोप से बाहर। नियम के मुताबिक यह पिन नहीं था। रेफरी की लेकिन नजर नहीं पड़ी और यह जीत विवादों के घेरे में रही।

ब्रॉक लैसनर बनाम ओबा फेमी

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का मैच इस इवेंट के सबसे प्रमुख मैचों में से एक था। यह एक खतरनाक मैच था और रेसलमेनिया की हार का बदला भी लैसनर ने लिया। इस मैच में ओबा को लैसनर ने करीब सात एफ-5 मूव लगाए और अंत भी इस मैच का उन्होंने एफ-5 से किया और फेमी को चित कर दिया।

रिया रिप्ली बनाम जेड कार्गिल

वुमेंस चैंपियनशिप का मैच रिया रिप्ली और जेड कार्गिल के बीच हुआ। इस मैच में रिया ने शुरू से ही दबदबा बरकरार रखा। इस मैच में मीचीन और बी फैब ने दखल दिया, इसको देख शार्लेट फ्लेयर भी आईं और दोनों को चिक किया। अंत में फ्लेयर के सपोर्ट से रिया रिप्ली ने कार्गिल को पिन किया और जीत दर्ज की।

बैकी लिंच बनाम सोल रुका

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच में बैकी लिंच और सोल रुका का सामना हुआ। इस मैच में बेहतरीन एक्शन दिखा और कई बार बैकी ने चीटिंग करने का भी प्रयास किया। आखिरकार रुका ने अपना पहला टाइटल जीता और बैकी लिंच को मात दी।

रोमन रेंस बनाम जैकब फाटू

इस आयोजन का मेन इवेंट था रोमन रेंस और जैकब फाटू का मुकाबला। इस मुकाबले में भयंकर तोड़फोड़ देखने को मिली। फाटू ने एक मौके पर रेंस की गर्दन दबोच ली और फिर जैसे-तैसे ट्राइबल चीफ ने उनके चंगुल से खुद को छुड़ाया। अंत में रोमन रेंस ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी और चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड कर लिया।

कब होगा WWE SummerSlam 2026 का आयोजन, क्या ब्रॉक लैसनर का ड्रीम मैच बुक करेंगे ट्रिपल एच?

WWE Backlash और Clash in Italy के बाद अब फैंस को इंतजार है WWE SummerSlam 2026 का। इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच एक ड्रीम मैच बुक हो सकता है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर