स्कॉटलैंड की शांत वादियों में बसा ‘यूरोप के सबसे ताकतवर इंसान’ ल्यूक स्टॉल्टमैन का आलीशान घर इन दिनों चर्चा में है। यह प्रॉपर्टी 5.25 करोड़ रुपये की कीमत पर बिक्री के लिए रखी गई है, लेकिन इसकी वजह सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि स्टार खिलाड़ी की निजी जिंदगी में आया तूफान भी है।
कनाडाई पावरलिफ्टर संग अफेयर के आरोपों और पत्नी कुशी से ब्रेकअप के बाद ल्यूक स्टॉल्टमैन ने स्कॉटिश हाइलैंड्स स्थित आलीशान घर बेच रहे हैं। 4 लाख 20 हजार पाउंड (करीब सवा पांच करोड़ रुपये) की कीमत वाला यह ‘ड्रीम होम’ अब टूटे परिवार और विवादों की कहानी बयां कर रहा है।
स्कॉटलैंड में 22 नवंबर 1984 को जन्में ल्यूक बर्नार्ड स्टॉल्टमैन दो बार (2021 और 2024) यूरोप के सबसे मजबूत आदमी (Europe’s Strongest Man) प्रतियोगिता जीत चुके हैं। वह विश्व के सबसे मजबूत आदमी (World’s Strongest Man) प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें वह 6 बार फाइनल में पहुंचे हैं ।
ब्रिटेन के सबसे मजबूत आदमी
ल्यूक स्टॉल्टमैन ने 2025 में ब्रिटेन के सबसे मजबूत आदमी (Britain’s Strongest Man) प्रतियोगिता जीती थी। वह स्कॉटलैंड के सबसे मजबूत आदमी (Scotland’s Strongest Man) प्रतियोगिता पांच बार जीत चुके हैं। ल्यूक स्टॉल्टमैन की निजी जिंदगी एक साल पहले तब सुर्खियों में आई थी, जब उनकी पत्नी कुशी ने उन पर एक महिला पावरलिफ्टर के साथ मिलकर धोखा करने का आरोप लगाया था।
2016 में हुई थी ल्यूक और कुशी की शादी
स्कॉटिश हाइलैंड्स में इनवरगॉर्डन के पास स्थित ‘ओकलैंड हाउस’ अब बाजार में है। 32 वर्षीय कुशी ने दावा किया कि वह अपने दूसरे बच्चे के लिए प्लान कर ही रहे थे कि तभी 2024 में उन्हें स्टॉल्टमैन की कथित बेवफाई के बारे में पता चला। ल्यूक और कुशी ने 2016 में शादी की थी। कई वर्षों के फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के बाद कुशी ने अपने पहले बच्चे कोआ को जन्म दिया था।
ल्यूक स्टॉल्टमैन ने पिछले साल सितंबर में नई पार्टनर मेलिसा पीकॉक के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उस समय उन्होंने दोनों की गले मिलते और मुस्कुराते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं। साथ ही मेलिसा की जिम में उनकी मदद करते हुए भी तस्वीरें शेयर की थीं।
मेलिसा पीकॉक हैं ल्यूक स्टॉल्टमैन नई पार्टनर
मेलिसा कनाडा की एक ‘स्ट्रॉंगवुमन’ चैंपियन हैं। बताया जाता है कि वह ल्यूक स्टॉल्टमैन के साथ रहने के लिए 6 हजार मील का सफर तय कर उनके घर पहुंची थीं। दोनों ने साथ मिलकर ट्रेनिंग की। इस घटनाक्रम की सूचना स्ट्रॉन्गमैन ने अपने प्रशंसकों को भी दी। उन्होंने कहा, ‘‘आज मेरे साथ एक छोटी-सी हेल्पर है। मेल ट्रेनिंग कर रही है। वह अभी यहीं है। इस तरह का साथ मिलना सच में बहुत अच्छा लगता है।’’
कुशी ने भी शेयर कीं नए बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें
स्टॉल्टमैन की तरह कुशी भी अब जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। उन्होंने अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दिल टूटने के दर्द से उबरने के बाद उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘‘मैं अब अपनी जिंदगी के सबसे खुशनुमा दौर में हूं।’’ कुशी ने दावा किया कि जब उनका नौ महीने का बेटा बीमार था और अस्पताल में भर्ती था तब से स्टॉल्टमैन उन्हें धोखा दे रहे थे।
मेरा दिल पूरी तरह से टूट गया: कुशी
Dailystar ने कुशी के हवाले से लिखा, ‘‘हमारा नौ महीने का बेटा बहुत ज्यादा बीमार था और अस्पताल में भर्ती था, लेकिन ल्यूक मेरी पीठ पीछे किसी दूसरी औरत के साथ था। मेरा दिल पूरी तरह टूट गया है और मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूँ। भले ही जो कुछ हुआ वह सच में बहुत बुरा था, भले ही वह भयानक था, लेकिन उसके बाद जो बर्ताव हुआ, वह और भी ज्यादा चौंकाने वाला और भयानक था। उसे अपनी हरकत पर जरा भी पछतावा या हमदर्दी नहीं थी। इसी कारण लगता है कि मुझे सबसे ज्यादा जूझना पड़ रहा है।’’
ल्यूक स्टॉल्टमैन के आलीशान घर की खासियतें
ल्यूक स्टॉल्टमैन का घर अब बिक्री के लिए बाजार में है। Creatorzine की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘चारों ओर से ग्रामीण परिवेश से घिरे होने के बावजूद यह विशाल घर स्थानीय सुविधाओं से बस थोड़ी ही दूरी पर स्थित है। घर के अंदर एक लाउंज है, जिसमें ऊंची खिड़कियां और कांच के दरवाजे हैं जो सीधे बगीचे में खुलते हैं। साथ ही एक शानदार दोतरफा लकड़ी जलाने वाला स्टोव भी है, जो लाउंज और उससे सटे डाइनिंग एरिया दोनों के लिए काम करता है। एक बेहद आकर्षक ओपन-प्लान किचन और डाइनिंग एरिया है। ग्राउंड फ्लोर पर एक विशाल बेडरूम है जिसके साथ अटैच्ड बाथरूम भी है।’’
रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘एक बड़ा फैमिली बाथरूम और एक अतिरिक्त शॉवर रूम भी है। ऊपर की मंजिल पर तीन और डबल बेडरूम हैं। इनमें से एक बेडरूम में फ्रेंच दरवाजे हैं जो एक जूलियट बालकनी में खुलते हैं। घर में डबल गैराज, ग्राउंड फ्लोर पर फर्श के नीचे हीटिंग की सुविधा और बाड़ तथा पत्थर की दीवारों से घिरे विशाल बगीचे भी हैं। एक निजी रास्ते पर स्थित यह प्रॉपर्टी एकांत का अनुभव प्रदान करती है, वह भी कनेक्टिविटी से समझौता किये बिना, क्योंकि यहां से शहर तक पहुंचना बहुत आसान है।’’
कुशी ने कहा, ‘‘यह सब एक बहुत बड़ी उलझन है, दिल पर एक गहरा जख्म है। मेरी पूरी दुनिया ही उलट-पुलट हो गई है। मैं शादी-शुदा हूं, लेकिन पति के साथ नहीं रहती। मुझे बच्चे को अकेले ही पालना है। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं डूब रही हूं। मुझे बस ऐसा लग रहा है कि सब कुछ अब भी सुन्न है। मुझे अंदर से खालीपन महसूस हो रहा है। बिल्कुल खोखली- जैसे घर में बत्तियां तो जल रही हैं, लेकिन अंदर कोई नहीं है। मैं खुद को एक रोबोट जैसा महसूस कर रही हूं।’’
मुझसे मेरा भविष्य छीन लिया गया: कुशी
कुशी ने बताया, ‘‘मुझे पता ही नहीं चला कि दिन कब शुरू हुआ और कम रात आ गई। मेरा पूरा भविष्य मुझसे छीन लिया गया है। अभी मैं अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा हूं, इसलिए हालात इससे ज्यादा खराब होना मुश्किल है। मैं अपनी बाकी की जिंदगी रोते-बिलखते, दुखी और उदास होकर नहीं बिताने वाली। यह मेरी फितरत नहीं है। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं। मुझे बस ठीक होने, चीजों को समझने और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए थोड़ा समय चाहिए।’’
स्टॉल्टमैन ने जताया पछतावा
स्टॉल्टमैन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्हें अपनी गलतियों का पछतावा है। स्टॉल्टमैन ने कहा, ‘‘मैं हाल ही में सोशल मीडिया और खबरों के कारण मेरे परिवार, दोस्तों और समुदाय को हुई पीड़ा को स्वीकार करना चाहता हूं। मुझे उन गलतियों का पछतावा है जो मैंने की हैं और उनके असर का भी। खासकर मेरे परिवार, कुशी और मेरे बेटे पर, जो मेरी पूरी दुनिया हैं।’’
पिता थे माली, बचपन में नाम पड़ा क्राई बेबी; दिलचस्प है क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्टार फुटबॉलर बनने की कहानी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्टार फुटबॉलर बनने की कहानी काफी दिलचस्प है। बेहद गरीबी में बचपन गुजारने वाले रोनाल्डो ने काफी कठिनाई से उस मुकाम को हासिल किया जहां तक पहुंचना आसान नहीं होता। पिता माली थी और मां कुक थीं। पिता चाहते नहीं थे कि रोनाल्ड पैदा हों, लेकिन नियती को जो मंजूर था वही हुआ। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
