ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अपनी पसंदीदा टॉप 10 ग्रेटेस्ट क्रिकेटर ऑफ ऑल टाइम का चयन किया। उन्होंने अपनी टॉप 10 की लिस्ट में जिन खिलाड़ियों का चयन किया उन्होंने इसके लिए उन्हें ब्लाइंड रैंकिंग दी यानी होस्ट ने किसी खिलाड़ी का नाम लिया और ब्रेट ली ने बिना सोचे उन्हें टॉप 10 में क्रम दिया।
ब्रेट ली ने सचिन तो पहले नंबर पर रखा
ब्रेट ली ने वर्जिन रेडियो दुबई पर एक कार्यक्रम के दौरान टॉप 10 खिलाड़ियों का चयन किया। ब्रेट ली ने अपनी इस लिस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया जबकि साउथ अफ्रीका के 2 खिलाड़ियों को उन्होंने इसमें जगह दी। इसके अलावा ली ने इसमें ऑस्ट्रेलिया के 2, पाकिस्तान,श्रीलंका और इंग्लैंड के एक-एक प्लेयर्स को जगह दी।
ब्रेट ली ने ऑलटाइम ग्रेटेस्ट टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पहले स्थान पर रखा जबकि दूसरे नंबर पर उन्होंने साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस को रखा। तीसरे नंबर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न को रखा जबकि विराट कोहली को चौथे स्थान पर अपनी इस लिस्ट में जगह दी। ब्रेट ली ने पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट को रखा।
वसीम अकरम को भी लिस्ट में दी जगह
ब्रेट ली में इस टॉप 10 की लिस्ट में पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को शामिल किया और वो वसीम अकरम हैं जिन्हें छठे नंबर पर रखा जबकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को उन्होंने सातवें नंबर पर रखा। ली ने श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन को 8वें नंबर पर रखा जबकि नौवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को जगह दी। उन्होंने दसवें स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को रखा।
ये खबरें भी पढ़ें
‘उसे पता ही नहीं है कहां गेंदबाजी करनी है’, दामाद शाहीन अफरीदी पर भड़क गए शाहिद अफरीदी
