भारत को खिलाफ इंग्लैंड को 14 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है, लेकिन उससे पहले ब्रैंडन मैकुलम ने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही इंग्लैंड का चार साल लंबा बैजबॉल युग भी समाप्त हो गया। हालांकि मैकुलम इंग्लैंड वनडे और टी20 टीम के कोच बने रहेंगे। मैकुलम की देखरेख में इंग्लैंड ने भारत को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से हराया था।

ब्रैंडन मैकुलम ने साल 2022 में क्रिस सिल्वरवुड की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी जबकि उन्हें टेस्ट टीम को कोचिंग देने का ज्यादा अनुभव नहीं था। उनके बहुत आक्रामक अंदाज से कम समय में ही इंग्लैंड को जबरदस्त फायदे हुए। टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खेलने के अंदाज को बदलने का श्रेय मैकुलम को ही जाता है। हालांकि इंग्लैंड की टीम को शुरुआत में मैकुलम के इस अंदाज से फायदा हुआ, लेकिन बाद में इंग्लैंड की टीम को इसका नुकसान हो रहा था।

मैकुलम ने टेस्ट टीम के कोच पद से दिया इस्तीफा

मैकुलम के अंदाज में खेलकर इंग्लैंड को न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार जीत मिली साथ ही 2022 के री-शेड्यूल टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को बुरी तरह से हराया, लेकिन जैसे-जैसे विरोधी टीमों ने उनके एक ही तरह के खेलने के तरीके को समझना शुरू किया नतीजे खराब होने लगे। इसके बाद इंग्लैंड को भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार मिली और फिर ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज में 4-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड को न्यूजीलैेंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-1 से हार मिली और इसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई। हालांकि इस हार के पीछे की असली वजह मैदान के बाहर हुए कई विवाद थे जिनमें टीम में शराब पीने के बुरे कल्चर के आरोप भी शामिल थे। मैकुलम पर इस कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। मैकुलम ने एक बयान में कहा कि मुझे टेस्ट टीम को कोचिंग देने में बहुत मजा आया और हमने साथ मिलकर जो हासिल किया है उस पर मुझे बहुत गर्व है। इस सफर में कुछ शानदार पल भी आए और कुछ मुश्किल दिन भी, लेकिन ऐसी चुनौती लेने में ये सब तो होता ही है।

रोहित-शुभमन ओपनर, इशान-शिवम आउट; AI ने चुनी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

टी20 सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 14 जून से खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन एआई ने किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)