भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में सबसे पहले साउथ अफ्रीका से भिड़ना है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले से पहले इंडिया के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने टीम की प्लेइंग 11 को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की। दीप का मानना है कि अक्षर पटेल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं खिलाना चाहिए।

सुंदर को प्लेइंग 11 में शामिल करना होगा फायदेमंद

दीप ने स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी राय देते हुए कहा कि अगर अर्शदीप सिंह खेल रहे हैं तो फिर भारत अक्षर पटेल के साथ जा सकता है, लेकिन अर्शदीप नहीं खेल रहे हैं तो मैं वाशिंगटन सुंदर के साथ जाना पसंद करूंगा और इसका कारण नई गेंद से गेंदबाजी करना है। सुंदर आपके लिए पहले दो ओवर फेंक सकते हैं।

दीप ने आगे कहा कि अक्षर और वाशिंगटन सुंदर के बीच चुनने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि एक चीज जो वाशिंगटन सुंदर की तरफ झुक सकती है और वो ये है कि अर्शदीप खेल रहे हैं या नहीं क्योंकि मुझे लगता है कि आपको जसप्रीत बुमराह को 4 ओवर की आजादी देनी चाहिए। आप जब चाहें बुमराह का इस्तेमाल कर सकते हैं और आप उन्हें बांध नहीं सकते।

दीप ने बताया कि आखिर वो क्यों चाहते हैं कि भारत अक्षर की जगह सुंदर को खिलाए। उन्होंने बताया कि साउथ अफ्रीका में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो बेहद खतरनाक हैं। इनमें क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन और डेविड मिलर शामिल हैं और इनकी वजह से सुंदर जैसे ऑफ-स्पिनर को टीम में रखना ज्यादा फायदेमंद होगा क्योंकि वो अपनी बॉलिंग से बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान कर सकते हैं। अगर आप बैटिंग को देखते हैं तो नंबर 8 पर आपको अक्षर की उतनी जरूरत नहीं पड़ सकती है और सुंदर बल्लेबाज के लिहाज से कोई बुरे विकल्प नहीं हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

सिकंदर रजा ने 39 साल 301 दिन की उम्र में किया बड़ा कमाल, तोड़ दिया रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड
संजू की वापसी मुश्किल, डक की हैट्रिक के बाद भी अभिषेक करेंगे ओपन; साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11