India vs West Indies 5th T20I: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 5वें टी20 मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए और लंबे अरसे के बाद भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी हुई। भुवी को इस सीरीज के 5वें मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था और इस मैच में वो प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किए गए। वहीं शिवम दुबे को भी आखिरी मैच के लिए भारत की अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया।
भुवी को 5वें मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह की जगह शामिल किया गया जबकि शिवम दुबे को टीम में मयंक यादव की जगह शामिल किया गया। भुवी की 4 साल के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई थी और इस मैच में खेलने से पहले उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 22 नवंबर 2022 को नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था और उस मैच में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल पाया था।
भुवी ने 106 मैचों के बाद की वापसी
भुवी अब भारत की तरफ से सबसे ज्यादा मैचों के गैप के बाद वापसी करने वाले खिलाड़ी बन गए और उन्होंने खलील अहमद को पीछे छोड़ दिया। भुवी ने 106 मैचों के बाद भारतीय टीम में वापसी की जबकि खलील अहमद ने 104 मैचों के बाद वापसी की थी। इस लिस्ट में वरुण चक्रवर्ती तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 86 मैचों के बाद वापसी की थी।
भारत के लिए T20I मैचों में सबसे लंबा अंतराल (मैचों की संख्या के आधार पर)
106 मैच – भुवनेश्वर कुमार (नवंबर 2022 – अक्टूबर 2026 | 3 साल 340 दिन)
104 मैच- खलील अहमद (नवंबर 2019 – जुलाई 2024 | 4 साल 237 दिन)
86 मैच- वरुण चक्रवर्ती (नवंबर 2021 – अक्टूबर 2024 | 2 साल 334 दिन)
73 मैच- संजू सैमसन (जुलाई 2015 – जनवरी 2020 | 4 साल 173 दिन)
70 मैच- शिवम दुबे (फरवरी 2020 – अगस्त 2023 | 3 साल 195 दिन)
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।
इशान किशन टॉप-5 से बाहर, अभिषेक नंबर 1; T20I में 200+ टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बैटर
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 प्लस टीम टोटल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं जबकि संजू सैमसन दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में इशान किशन शीर्ष-5 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
