भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर 2026 को बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में पांचवें टी20 के लिए एंट्री मिली है। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को खेला जाएगा।
अर्शदीप सिंह चौथे टी20 मुकाबले में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। बल्लेबाजी के दौरान उनके हाथ के ऊपरी हिस्सी पर कंधे के पास गेंद लगी थी। इसी कारण वह फिर बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए थे। अब बीसीसीआई ने यह जानकारी प्रेस रिलीज जारी करते हुए साझा की है कि अर्शदीप आखिरी मुकाबले के लिए अभी फिट नहीं हैं। उनके खेलने पर अंतिम फैसला आखिरी मैच से पहले फिटनेस और उपलब्धता के आधार पर होगा।
वहीं फिलहाल एहतियातन पहले से ही बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में ट्रेनिंग कर रहे भुवनेश्वर कुमार को टीम के साथ जोड़ लिया गया है। भुवी ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 22 नवंबर 2022 को (टी20 इंटरनेशनल न्यूजीलैंड में) खेला था। अब तकरीबन 47 महीने के बाद वह 17 अक्टूबर को नीली जर्सी में नजर आ सकते हैं।
भारत-वेस्टइंडीज पांचवें टी20 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर [कप्तान], अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन [विकेटकीपर], संजू सैमसन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उपकप्तान], शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह (सब्जेक्ट टू फिटनेस), प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार।
सीरीज 2-2 की बराबरी पर
इस सीरीज में मेहमान वेस्टइंडीज टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। तीसरे मैच के बाद भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली थी। फिर चौथे मुकाबले में 247 रन बनाते हुए वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 24 रनों से मात दी। इससे पहले रांची टी20 में भी वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य चेज करते हुए जीत हासिल की थी। भारत ने सीरीज का पहला और तीसरा मुकाबला अपने नाम किया था। अब बेंगलुरु में सीरीज का डिसाइडर मैच होना है।
भारत के खिलाफ सीरीज से 189-284 करोड़ रुपये की होगी कमाई, वेस्टइंडीज रहेगा खाली हाथ: CWI
द्विपक्षीय क्रिकेट के रेवेन्यू मॉडल के तहत मेजबान देश सीरीज से होने वाली पूरी कमाई अपने पास रख सकता है। इसे क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस डेहरिंग ने वेस्टइंडीज क्रिकेट के पतन का कारण बताया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
