रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से पूछा गया कि अगर विरोधी टीम को 5 ओवर में 50 रन बनाने हों तो आप किन-किन गेंदबाजों का चयन करेंगे। भुवी से कहा गया कि वो मौजूदा समय में दुनिया के किसी भी गेंदबाज का चयन कर सकते हैं, लेकिन वो सभी इन 5 ओवर में सिर्फ एक-एक ओवर ही गेंदबाजी करेंगे। आईपीएल 2026 के फाइनल से ठीक पहले क्रिकबज पर भुवी ने इस बेहतरीन सवाल का शानदार जवाब दिया और जिन 5 गेंदबाजों का चयन किया उसमें सिर्फ एक भारतीय था जबकि 4 विदेशी गेंदबाज इसमें शामिल थे।
भुवी ने 5 में सिर्फ एक भारतीय बॉलर का किया चयन
भुवी ने जिन 5 गेंदबाजों का चयन किया उसमें उन्होंने 16वें ओवर के लिए केकेआर के दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन का चयन किया। नरेन विरोधी बल्लेबाजों पर दवाब डालने के लिए जाने जाते हैं और उनकी गेंदों पर रन बनाना आसान नहीं होता। भुवी ने 17वां ओवर फेंकने के लिए आरसीबी के अपने साथी गेंदबाज जोश हेजलवुड को चुना जो बेहद घातक गेंदबाज हैं और वो किसी भी वक्त विकेट निकालने का दम रखते हैं। 18वें ओवर के लिए भुवी की पसंद मिचेल स्टार्क थे जो दुनिया के सबसे महान स्ट्राइक गेंदबाजों में से एक हैं और अक्सर ऐसी स्थितियों में गेंदबाजी करने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प होते हैं।
भुवनेश्वर ने 19वें ओवर के लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह को चुना। यह चुनाव करते समय उन्होंने जरा भी नहीं सोचा, क्योंकि बुमराह का सिर्फ एक खराब सीजन उनके शानदार करियर की सारी उपलब्धियों को खत्म नहीं कर सकता। भुवनेश्वर चाहते तो आखिरी ओवर खुद भी डाल सकते थे, लेकिन उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज़ ईशन मलिंगा को चुना। मलिंगा ने ऐसे हालात में हमेशा बेहतरीन गेंदबाजी की है। उन्होंने कम स्कोर का भी सफलतापूर्वक बचाव किया है, किफायती गेंदबाजी की है और आईपीएल के मौजूदा सीजन में कई विकेट भी चटकाए हैं।
गिल ने खेली IPL प्लेऑफ में सबसे बड़ी कप्तानी पारी, RCB के कप्तान छूटे पीछे; एमएस धोनी का 523 रन वाला रिकॉर्ड टूटा
गिल गुजरात के लिए कप्तानी पारी खेलकर दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बने और आरसीबी के कप्तान का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
