भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 अप्रैल 2026 को खेले गए मुकाबले में आयुष म्हात्रे का विकेट लेते ही बड़ा कारनामा कर दिया। उन्होंने आईपीएल इतिहास में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह इस टूर्नामेंट में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज और युजवेंद्र चहल के बाद सिर्फ दूसरे बॉलर हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने सीएसके के खिलाफ अपने पहले ओवर में ही सफलता हासिल की। उनसे ऊपर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सिर्फ युजवेंद्र चहल हैं। चहल के नाम आईपीएल में 224 विकेट दर्ज हैं। अब भुवी ने अपने 192वें मैच की 192वीं पारी में 200 विकेट पूरे किए। खास बात यह है कि आईपीएल के टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में भुवी अकेले पेसर हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

  • युजवेंद्र चहल: 224 विकेट (176 मैच)
  • भुवनेश्वर कुमार: 200 विकेट (192 मैच)*
  • सुनील नरेन: 193 विकेट (191 मैच)
  • पीयूष चावला: 192 विकेट (192 मैच)
  • रविचंद्रन अश्विन: 187 विकेट (221 मैच)

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 तेज गेंदबाज

  • भुवनेश्वर कुमार: 200 विकेट (192 मैच)*
  • जसप्रीत बुमराह: 183 विकेट (147 मैच)
  • ड्वेन ब्रावो: 183 विकेट (161 मैच)
  • लसिथ मलिंगा: 170 विकेट (122 मैच)
  • हर्षल पटेल: 151 विकेट (121 मैच)

सीएसके के सामने 251 रन का विशाल लक्ष्य

अगर इस मैच की बात करें तो आरसीबी की टीम इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी और तहलका मचा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 251 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य अब सामने होगा। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए। टिम डेविड ने 25 गेंद पर 70 रन की तूफानी पारी खेली और चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में हलचल मचा दी।

विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ किया बड़ा कारनामा; एक हफ्ते में ही हिटमैन पीछे

विराट कोहली ने सीएसके के खिलाफ 28 रन की पारी खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। रोहित ने पिछले रविवार ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब वह पीछे हो गए हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर