भुवनेश्वर कुमार की तकरीबन चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो चुकी है। आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए उन्हें पांच मैचों की टी20 सीरीज में चुना गया है। नवंबर 2022 में आखिरी मैच खेलने के बाद वह अब अक्टूबर 2026 में खेलते नजर आ सकते हैं। रविचंद्रन अश्विन ने तो वनडे टीम में भी उनकी वापसी की बात कही है। साथ ही मोहम्मद शमी के लिए भी यह एक नई उम्मीद हो सकती है।
बीसीसीआई से चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की विदाई के बाद तुरंत भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई। इसके बाद मोहम्मद शमी के लिए भी एक नई उम्मीद हो सकती है। भारतीय टीम बुमराह के बिना वनडे में लगातार खराब गेंदबाजी प्रदर्शन कर रही है। इसी मुद्दो को रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर उठाया है।
वनडे में वापसी से कोई नहीं रोक पाएगा…
रविचंद्रन अश्विन ने कहा,”सबकुछ किसी ना किसी कारण से होता है। भुवी को न्यूजीलैंड में मौका मिला है और वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होगा। अगर भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड में नई गेंद से विकेट निकालते हैं और नई गेंद को स्विंग करवाते हैं, तो इसके बाद बिल्कुल वनडे टीम में भी उन्हें लाना चाहिए और मुझे लगता है कि उन्हें इससे कोई भी नहीं रोक पाएगा।”
अश्विन ने आगे कहा,”हर्षित राणा को नंबर 8 पर बैटिंग करवाने के लिए लगातार मौके देते गए आप। आपको बुमराह के साथ एक गेंदबाज की जरूरत है जो नंबर 9 पर बल्लेबाजी कर सके। भुवी बल्लेबाजी में भी सक्षम हैं। इसलिए मुझे लगता है कि भुवी इसके लिए परफेक्ट हैं। अगर भुवी का चयन हुआ है तो कहना जल्दबाजी जरूर होगा, लेकिन मोहम्मद शमी के लिए भी यह एक उम्मीद की आस है।”
अश्विन ने यह भी कहा,”भुवनेश्वर ने लगातार क्रिकेट खेला है। वह यूपी लीग भी खेला था। वनडे में एक छोर से नई गेंद होती है और भुवी अगर वनडे खेले तो नई गेंद से लगातार गेंदबाजी कर सकते हैं। अगर स्विंग मिली तो वह खतरनाक हो सकते हैं। फिलहाल बुमराह के साथ भुवनेश्वर से अच्छा कॉम्बिनेशन अभी टीम के पास है नहीं। अर्शदीप से भी आगे भुवी हैं। चयनकर्ता उनकी फिटनेस पर नजर रखेंगे और अगर पॉसिबल हुआ तो वह वर्ल्ड कप खेल सकते हैं।”
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे सीरीज का स्क्वाड का अभी ऐलान नहीं हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हुए। डेब्यूटेंट आकिब नबी दार और अंशुल कम्बोज ने प्रभावित नहीं किया। ऐसे में भुवी और शमी की वनडे फॉर्मेट में वापसी हो सकती है। अगर बुमराह वर्कलोड के कारण नहीं भी खेले तो सिराज पहले से ही टीम में हैं। अगर सिराज रहते हैं फिर भी बुमराह चौथे पेसर के रूप में आ सकते हैं।
रोहित-शुभमन ओपनर, हार्दिक-इशान IN, यशस्वी-जडेजा OUT; वर्ल्ड कप 2027 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुना भारत का संभावित स्क्वाड
वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिहाज से भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे फॉर्मेट में अपना मिशन 2027 शुरू कर दिया है। शेड्यूल भी जारी हो चुका है और अब इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड चुना है। उन्होंने इसमें यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा को जगह नहीं दी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
