भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी के लिए शानदार गेंदबाजी की और गुजरात के दो बल्लेबाजों को आउट किया। भुवी ने फाइनल मैच में दो विकेट लेते ही एक साथ जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और मोहित शर्मा जैसे तीन-तीन दिग्गजों को एक साथ पीछे छोड़ दिया। भुवी ने इस सीजन में कुल 28 विकेट लिए और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

भुवी ने बुमराह, चहल, मोहित को छोड़ा पीछे

भुवी ने आईपीएल 2026 में शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने इस सीजन में खेले 16 मैचों में कुल 28 विकेट लेने का कमाल किया। भुवी इस सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी रहे। वहीं फाइनल में भुवी ने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट भी लिए। इन 2 विकेट की मदद से भुवी ने बुमराह, चहल, मोहित को एक साथ पीछे छोड़ दिया।

भुवी 28 विकेट लेने के साथ ही आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में मोहम्मद शमी के साथ दूसरे नंबर पर आ गए। शमी ने भी साल 2023 में गुजरात के लिए कुल 28 विकेट लिए थे। वहीं भुवी इस सीजन में 28 विकेट लेते ही जहां शमी की बराबरी पर आ गए वहीं बुमराह, चहल और मोहित को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में बतौर भारतीय बॉलर 27-27 विकेट लिए थे।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हर्षल पटेल हैं जिन्होंने साल 2021 में आरसीबी के लिए कुल 28 विकेट लिए थे तो वहीं शमी और भुवी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एक साथ हैं। तीसरे नंबर पर अब बुमराह, चहल और मोहित शर्मा एक साथ मौजूद हैं।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 बॉलर

32 विकेट – हर्षल पटेल (आरसीबी, 2021)
28 विकेट – मोहम्मद शमी (जीटी, 2023)
28 विकेट – भुवनेश्वर कुमार (आरसीबी, 2026)
27 विकेट – जसप्रीत बुमराह (एमआई, 2020)
27 विकेट – युजवेंद्र चहल (आरआर, 2022)
27 विकेट – मोहित शर्मा (जीटी, 2023)

वैभव इम्पैक्ट प्लेयर, साई-इशान भी शामिल, कोहली नंबर 3, गिल आउट; पूर्व भारतीय खिलाड़ी चुनी IPL 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट

भारत के पूर्व क्रिकेटर ने आईपीएल 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का चयन किया जिसमें उन्होंने शुभमन गिल को जगह नहीं दी। इस टीम में वैभव, कोहली, साई, इशान, भुवी, जोफ्रा, नितिश रेड्डी जैसे खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)