भारत के खिलाफ इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने लॉर्ड्स में कमाल की पारी खेली और शतक लगाया। अपनी शतकीय पारी के दम पर डकेट ने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा साथ ही साथ विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लॉर्ड्स में वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के पहले बैटर भी बने। डकेट की इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मजबूक स्कोर खड़ा किया।
बेन डकेट ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड
बेन डकेट ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 135 गेंदों पर एक छक्का और 18 चौकों की मदद से 141 रन की शानदार पारी खेली और भारत-इंग्लैंड वनडे मैचों में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। डकेट ने युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा जो इस लिस्ट में अब चौथे स्थान पर आ गए। हालांकि युवराज इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी हैं। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में साल 2017 में 150 रन जबकि साल 2008 में 138 रन की पारी खेली थी। इस लिस्ट में रोहित शर्मा, डेनिस एमिस के साथ संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं।
भारत-इंग्लैंड वनडे मैचों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
◎ 158 रन: एंड्रयू स्ट्रॉस (2011)
◎ 150 रन: युवराज सिंह (2017)
◎ 141 रन: बेन डकेट (2026)
◎ 138 रन: युवराज सिंह (2008)
◎ 137 रन: रोहित शर्मा (2018)
◎ 137 रन: डेनिस एमिस (1975)
बेन डकेट ने तोड़ा 51 साल पुराना रिकॉर्ड
बेन डकेट ने लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में 141 रन की पारी खेली और 51 साल पुराना विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लॉर्ड्स में ये किसी भी बैटर द्वारा वनडे में खेली गई सबसे बड़ी पारी साबित हुई। इससे पहले यह रिकॉर्ड विव रिचर्ड्स के नाम पर दर्ज था। विव ने साल 1975 में इंग्लैंड के खिलाफ ही इस मैदान पर नाबाद138 रन की पारी खेली थी।
लॉर्ड्स में वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बैटर
◎141* रन- बेन डकेट बनाम भारत, 2026
◎138* रन- विव रिचर्ड्स बनाम इंग्लैंड, 1979
◎137 रन- डेनिस एमिस बनाम भारत, 1975
◎137 रन- मार्कस ट्रेस्कोथिक बनाम पाकिस्तान, 2001
◎136 रन- ग्राहम गूच बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1989
वैभव दिखेंगे एक्शन में, भारत अब जिम्बाब्वे के साथ खेलेगा 3 मैचों की टी20 सीरीज, शाम में 7.30 नहीं इतने बजे शुरू होगा मैच
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में एक बार फिर से वैभव एक्शन में नजर आएंगे। ये मैच शाम में कितने बजे शुरू होगा और कब खेले जाएंगे इसकी पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
