बीसीसीआई द्वारा सालाना अवॉर्ड का आयोजन नई दिल्ली में 15 मार्च रविवार को हुआ। इस दौरान कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं भारत की सभी 6 आईसीसी ट्रॉफी विनिंग टीमें भी सम्मानित की गईं। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और विश्व विजेता खिलाड़ी स्मृति मंधाना को साल की बेस्ट महिला इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। उन्होंने पांचवीं बार यह अवॉर्ड जीता है।

इसके अलावा भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा गया। यह अवॉर्ड साल के बेस्ट पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेटर को मिलता है। इस साल भारतीय कप्तान को यह सम्मान मिला। शुभमन को बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह अवॉर्ड दिया। वहीं स्मृति मंधाना को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने यह पुरस्कार दिया।

स्मृति और शुभमन को मिली कितनी प्राइज मनी?

स्मृति मंधाना को पांचवीं बार बीसीसीआई अवॉर्ड्स में साल की बेस्ट महिला इंटरनेशनल क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला। उन्हें यह अवॉर्ड साल 2024-25 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला। उन्हें इस अवॉर्ड में चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली।

वहीं भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को भी यह अवॉर्ड साल 2024-25 में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला। उन्हें भी इस अवॉर्ड में ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली। इस अवॉर्ड को जीतने के बाद गिल ने सभी भारतीय टीमों को आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं उन्होंने अपने फैंस, परिवार और माता-पिता का भी इस अवॉर्ड को जीतने के बाद धन्यवाद दिया।

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2024-25: यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2024-25

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, महिला — एन श्री चरणी
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, पुरुष — हर्षित राणा
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर 2024-25
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, महिला — स्मृति मंधाना

पॉली उमरीगर पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, पुरुष — शुभमन गिल

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार — रोजर बिन्नी
कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार — राहुल द्रविड़
महिलाओं के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार — मिताली राज , क्लिक करें और देखें सभी अवॉर्ड विनर्स की पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- “अगर हमें पहला मिला तो उड़ा देंगे”: संजू सैमसन ने की वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री, बताया- IPL डेब्यू से पहले का किस्सा
यह भी पढ़ें-रोहित-डी कॉक ओपनर, सूर्या नंबर 3; IPL 2026 के लिए भारतीय दिग्गज ने चुनी मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11