भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जूनियर क्रिकेट के चयनकर्ताओं की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला। कुल 5 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है। इसकी जानकारी देते हुए बताया गया है कि जूनियर क्रिकेट कमेटी के सदस्य कोचिंग कैंप और भारत की जूनियर टीमों के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टीमों (भारत और विदेश दोनों जगह) के खिलाफ मैच खेलने के लिए अंडर-22 तक की आयु-वर्ग की टीमों को चुनेंगे।
यह कमेटी भारत की जूनियर टीमों के लिए मजबूत टैलेंट पूल और बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। 25 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच खेले पूर्व खिलाड़ी ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कम से कम पांच साल पहले वह संन्यास लिया होना चाहिए। 5 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर प्रेस विज्ञप्ति में अप्लाई करने के लिए लिंक दिया है।
योग्यता और अनुभव
- ऐसे पूर्व खिलाड़ी जिन्होंने कम से कम 25 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हों।
- खेल से संन्यास लिए हुए कम से कम पांच साल हो चुके हों।
- कोई भी व्यक्ति जो बीसीसीआई के ‘मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन’ और ‘नियम व विनियमों’ में बताई गई किसी भी क्रिकेट समिति का कुल मिलाकर पांच साल तक सदस्य रहा हो। वह जूनियर क्रिकेट समिति का सदस्य बनने के लिए योग्य नहीं होगा।
पदों की संख्या: 5।
महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
- निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से अंडर-22 तक की बेहतरीन आयु-वर्ग की टीमों का चयन करना, साथ ही टैलेंट की पहचान करना और भारत की जूनियर टीमों के लिए मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना।
- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के जरिए खिलाड़ियों की खोज और उनका आकलन करना और भारत व विदेशों में कोचिंग कैंप, टूर और टूर्नामेंट के लिए टीमों के चयन और विकास में योगदान देना।
- संबंधित टीमों के लिए कोच और सपोर्ट स्टाफ (जैसे फिजियोथेरेपिस्ट, ट्रेनर, थेरेपिस्ट, एनालिस्ट और मेडिकल स्टाफ) की जांच-पड़ताल और चयन करना।
- जूनियर टीमों के प्रदर्शन और विकास की देखरेख करना, जिसमें समय-समय पर मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करना और अलग-अलग फॉर्मेट के लिए कप्तान नियुक्त करना शामिल है ।
- बीसीसीआई जूनियर टूर्नामेंट और विदेशों में जूनियर टूर का आयोजन और संचालन करना, साथ ही जूनियर टूर्नामेंट के संचालन और प्रशासन से जुड़े मामलों को देखना।
- सीनियर और पूर्व खिलाड़ियों के साथ बातचीत के जरिए युवा क्रिकेटरों में मजबूत नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना, जिसमें ड्रग्स, सट्टेबाजी और मैच-फिक्सिंग जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाना शामिल है।
यशस्वी को मिल सकती है बड़ी सजा
यशस्वी जायसवाल दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में श्रीलंका के गेंदबाज असिता फर्नांडो से भिड़ गए और उनका हेलमेट इस गेंदबाज से टकरा गया। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी की तरफ से यशस्वी का क्या सजा दी जाती है। पूरी खबर पढ़ें।
