बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने विराट कोहली और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के बीच के रिश्ते पर बात की। कोहली और गंभीर का रिश्ता खट्टा-मीठा रहा है। जब गंभीर भारत के लिए खेलते थे तब कोहली भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल के दौरान उनके बीच कुछ मनमुटाव हुए थे। ऐसी अटकलें लगाई जी रही थी कि दोनों के बीच के संबंध अच्छे नहीं हैं और जब गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया गया था तब कई लोग हैरान रह गए थे।

कोहली-गंभीर को कभी लड़ते नहीं देखा

सैकिया ने इंडिया टूडे पॉडकास्ट में कहा कि मैंने कभी विराट कोहली और गौतम गंभीर को लड़ते हुए नहीं देखा और उनके बीच बहुत अच्छे और दोस्ताना रिश्ते हैं। देवजीत सैकिया ने कोहली-गंभीर आईपीएल विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी। आईपीएल 2023 के दौरान गंभीर और कोहली के बीच जमकर जुबानी जंग हुई थी और उसके बारे में पूछे जाने पर सैकिया ने कहा कि मैंने वह नहीं देखा। उन्होंने कहा कि आईपीएल, मैं वो नहीं देखा, लेकिन जब वो देश के लिए खेल रहे थे तब मैं उनके साथ था। आईपीएल के हर मैच को देखना मुमकिन नहीं है।

सैकिया ने उन अफवाहों को भी खारिज किया कि गौतम गंभीर, विराट कोहली को टीम से बाहर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सोच हो सकती है, लेकिन विराट कोहली हमेशा टीम में हैं। गौतम गंभीर भी टीम में हैं। हम नतीजे देखते हैं। क्या आपने कभी विराट कोहली को टीम का हिस्सा न होते हुए देखा है। कोहली के रिटायरमेंट पर सैकिया ने कहा कि कोहली जैसे खिलाड़ी को कोई भी रिटायर होने के लिए मजबूर नहीं कर सकता था और यह उनका पर्सनल फैसला था।

कोहली को कोई फैसला लेने के लिए नहीं कर सकता मजबूत

उन्होंने आगे कहा कि विराट कोहली जैसे कद के खिलाड़ी को कोई भी बदलने या फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। वह उस लेवल पर हैं। वह कोई आम खिलाड़ी नहीं हैं, वह भारतीय क्रिकेट में एक लीजेंड हैं। जब तक वह खुद न चाहें कोई भी उन्हें फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। बोर्ड किसी भी खिलाड़ी के करियर में दखल नहीं देगा। ऐसी भी खबरें थीं कि गौतम गंभीर वनडे टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को नहीं चाहते और सैकिया ने इन अफवाहों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग बकवास भी लिखते हैं। हम बकवास पर कमेंट नहीं कर सकते। हमें ऐसी कोई बात नहीं दिखती। इन बातों पर किसी भी मीटिंग में कभी चर्चा नहीं हुई।

ये खबरें भी पढ़ें

वैभव-वीरन ओपनर, हेनिल-कनिष्क शामिल; ICC ने चुनी U19 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, आयुष नहीं रीव को बनाया कप्तान

बुमराह की वापसी, सिराज-अर्शदीप में किसका पत्ता होगा साफ; नामीबिया के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11