भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई द्वारा सालाना करार की सूची जारी कर दी गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन हुआ है। वहीं बोर्ड ने ए प्लस कॉन्ट्रैक्ट कैटेगरी खत्म कर दी है। वहीं सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मोहम्मद शमी को भी सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। वहीं इशान किशन भी इस लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं।
बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी की। इस कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक की है। बोर्ड ने अपनी रिलीज में यह नहीं बताया है कि किस ग्रेड में कितना पैसा सालाना खिलाड़ियों को मिलेगा।
वहीं पिछले साल के मुताबिक ग्रेड ए प्लस के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़, ग्रेड ए में पांच करोड़, ग्रेड बी में तीन करोड़ और ग्रेड सी में एक करोड़ रुपये मिलते थे। इस लिहाज से विराट कोहली और रोहित शर्मा को अब 4-4 करोड़ का नुकसान हो सकता है अगर बीसीसीआई द्वारा यही रेट कैटेगरी रखी जाती है।
BCCI द्वारा जारी सालाना करार की पूरी लिस्ट:-
- ग्रेड ए: शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा
- ग्रेड बी: विराट कोहली, रोहित शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर।
- ग्रेड सी: अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध, आकाशदीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़।
पहली बार कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हुआ यह खिलाड़ी
साई सुदर्शन को पहली बार बीसीसीआई ने अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी है। वह भारत के लिए पिछले कुछ समय से लगातार टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। वहीं इशान किशन, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, सरफराज खान और रजत पाटीदार समेत पांच खिलाड़ियों को मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट से हटा दिया गया है।
नीचे दी गई खबरों को पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें:-
अभिषेक की फिटनेस पर सस्पेंस, संजू की लग सकती है लॉटरी; AI ने दूसरे मैच के लिए चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी की होगी एक और परीक्षा, अंडर 19 चैंपियन बनने के बाद अब नई चुनौती
