भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 15 मार्च को नई दिल्ली में अपनी सालाना अवॉर्ड सेरेमनी (NAMAN) का आयोजन करेगी। इस समारोह में बोर्ड ने भारत के लिए पिछले दो साल में पांच टाइटल जीतने वाली पांचों भारतीय टीमों को सम्मानित करेगा। इसकी जानकारी मंगलवार (10 मार्च) को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दी।
देवजीत सैकिया ने बताया कि इस सेरेमनी में इन पाचों टीमों की सफलता को सेलिब्रेट किया जाएगा। इसमें सभी टीमों को खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा,”15 मार्च को नई दिल्ली में सभी आईसीसी टूर्नामेंट की विजेता टीमें अपने कोच और खिलाड़ियों के साथ सम्मानित की जाएंगी।”
कौन-कौन सी भारतीय टीमें होंगी सम्मानित?
इसमें 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 महिला वर्ल्ड कप, अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप, अंडर 19 पुरुष वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीमें सम्मानित होंगी। देवजीत सैकिया के मुताबिक इन पांच टीमों के अलावा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को भी इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
यानी रोहित, विराट के अलावा हरमनप्रीत की अगुवाई वाली महिला वर्ल्ड चैंपियन टीम और आयुष म्हात्रे व वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों वाली अंडर 19 मेंस वर्ल्ड कप विनर टीम भी इसमें नजर आएंगी। साथ ही शेफाली वर्मा की कप्तानी में अंडर 19 महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम भी इस समारोह में हिस्सा लेगी।
वहीं रिपोर्ट के अनुसार इस समारोह का वेन्यू ऐसा फाइव स्टार होटल होगा, जो दिल्ली हवाई अड्डे के नजदीक होगा। क्योंकि पुरुष खिलाड़ियों को इससे आसानी हो जाए और वह वहीं से अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के साथ जुड़ सकेंगे। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है।
यह भी पढ़ें- “भारत टूर्नामेंट की बेस्ट टीम नहीं”: टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद अंग्रेज दिग्गज ने कही बड़ी बात
यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप फाइनल विवाद: अर्शदीप सिंह की 15% मैच फीस कटी, ICC ने डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा
