ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग 2026-27 सत्र का पहला मैच भारत में खेला जाएगा। मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका आधिकारिक ऐलान शुक्रवार (10 जुलाई) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज की मौजूदगी में किया गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया सरकारें इस मैच को चेन्नई में करने की योजना में शामिल रही हैं।
सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया-इंडिया रिलेशंस ने इस मैच की आंशिक फंडिंग की है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी फंडिंग देगा। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.40 बजे शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया में रात 8.10pm बजे से यह मैच होगा। यह मैच पर्थ में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन के खेल के ठीक बाद शुरू होगा। यह रेनेगेड्स का घरेलू मैच होगा।
मेजबान देश से बाहर टी20 लीग के मैच
फ्लोरिडा में कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL) के अलावा किसी भी टी20 लीग के मैच मेजबान देश से बाहर चुनाव या किसी कारण से ही हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चुनाव कोरोना महामारी के कारण साउथ अफ्रीका और यूएई में आयोजित हुआ है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के मैच यूएई में तबतक हुए जबतक पाकिस्तान में मैच नहीं होने लगे।
कब चेन्नई पहुंचेंगी रेनेगेड्स और स्कॉर्चर्स की टीमें
रेनेगेड्स और स्कॉर्चर्स की टीमें 6 दिसंबर को शेफील्ड शील्ड के छठे राउंड के मैच खत्म होने के तुरंत बाद भारत के लिए उड़ान भरेंगी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास चेन्नई में मैच से पहले तैयारी के लिए लगभग चार दिन होंगे। इसके बाद दोनों टीमों को ऑस्ट्रेलिया लौटने पर अपने दूसरे मैच से पहले लंबा आराम मिलेगा। अगले हफ्ते पूरे बीबीएल का शेड्यूल घोषित किया जाएगा।
चेपक को कैसे मिली मेजबानी
चेन्नई के चेपक स्टेडियम को बीसीसीआई और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों की मंजूरी से बीबीएल का मैच कराने के लिए चुना गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीबीएल का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल इस साल मई में स्टेडियम की रेकी करने के लिए चेन्नई आया था। डेलीगेशन ने चेन्नई सुपर किंग्स-सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल मैच के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और कार्यकारी सीईओ हेमांग अमीन से भी मुलाकात की।
पीएम मोदी ने मेलबर्न में 30 हजार लोगों को किया संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। उनकी यह यात्रा इंडो-पैसेफिक में कूटनीति और क्रिटिकल मिनरल्स समेत व्यापार के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पूरी खबर पढ़ें।
