इस बात में कोई संदेह नहीं कि खेल रिश्तों को जोड़ने का काम करता है। खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया में आत्मीयता और प्यार कमाता है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि खेल ने कई विवादों को भी जन्म दिया है, जिसने कभी-कभी रिश्तों को शर्मसार भी किया है। अपनों से धोखा, सेक्स स्कैंडल और विवाह के बाद भी अफेयर जैसे तमाम कहानियां भी खिलाड़ियों की जिंदगी से जुड़ी रही हैं। ऐसा ही एक किस्सा Basketball के Star Player टोनी पार्कर से जुड़ा है जिसने एक समय काफी सुर्खियां बंटोरी थीं।
ये कहानी है अमेरिका के Famous बास्केटबॉल खिलाड़ी रहे टोनी पार्कर की। उनकी एक गलती ने दो घर और 4 लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी और साथ ही खेल जगत को भी शर्मसार कर दिया था। दरअसल, एक जमाने में टोनी पार्कर और उनके साथी खिलाड़ी ब्रेंट बैरी की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। दोनों साथ में खेलते भी थे और एक दूसरे के साथ काफी वक्त भी बिताते थे, लेकिन टोनी ने इस दोस्ती में जहर घोल दिया। ये किस्सा 2010 का है।
दोस्त की पत्नी से बनाए संबंधः दोस्ती में घर आना-जाना लाजमी है। ऐसा ही टोनी और ब्रेंट के बीच भी था। ब्रेंट के घर टोनी का खूब आना जाना था। पार्टी या मिलने के बहाने वो ब्रेंट के घर पार आया करते थे । इसी बीच टोनी की नजदीकियां ब्रेंट की पत्नी एरिन से बढ़ने लगीं और दोनों घर के साथ-साथ होटल में भी मिलने लगे। लेकिन, ये झूठ ज्यादा दिन तक नहीं टिका और ब्रेंट को टोनी और एरिन के अवैध संबंधों का पता चल गया, जिससे दोनों घर बर्बाद हो गए।
टूट गई दोनों की शादीः टोनी-एरिन की इस एक नादानी ने ब्रेंट के 12 साल शादी के रिश्ते को तोड़ दिया और दोनों में तलाक हो गया। यही नहीं टोनी भी अपना घर नहीं बचा पाए और उनकी Actress पत्नी इवा जैकलीन लॉन्गोरिया (Eva Jacqueline Longoria) ने उन्हें तलाक दे दिया, टोनी ने इवा से 2007 में शादी रचाई थी। ये मामला उस वक्त काफी चर्चा में आया था। उस दौरान एक महिला ने दावा किया था कि बास्केटबॉल के 75 प्रतिशत खिलाड़ी दूसरी महिलाओं के साथ संबंध बनाते हैं। वही, इस पूरी मामले में टोनी की पत्नी एवा ने कहा था कि वो टोनी से शादी करने से पहले काफी स्वतंत्र थी लेकिन उन्होंने इस तरह के हादसे के बारे में नहीं सोचा था।