पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अभिषेक शर्मा को टारगेट करने के लिए मोहम्मद आमिर पर जमकर निशाना साधा। आमिर ने विवाद खड़ा करते हुए अभिषेक शर्मा को स्लॉगर कहा था। उन्होंने अभिषेक की टेक्निक पर सवाल उठाया था और कहा था कि उनमें डिफेंसिव स्किल्स नहीं हैं साथ ही कहा कि उन्हें सफलताओं से ज्यादा असफलताएं मिलेंगी।

काश पाकिस्तान की टीम में 2-3 अभिषेक जैसे खिलाड़ी होते

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जीत मिली और इसके बाद बासित अली ने मोहम्मद आमिर पर निशाना साधा और कहा कि एक खिलाड़ी कुछ इनिंग बिना रन बनाए खेल सकता है, लेकिन उसकी क्लास हमेशा रहती है। अली ने कहा कि काश पाकिस्तान में अभिषेक शर्मा जैसे दो या तीन खिलाड़ी होते।

अली ने ARY के टीवी शो में कहा कि भले ही अभिषेक शर्मा ने तीन बार डक किया हो पर फॉर्म टेम्पररी होता है और क्लास परमानेंट है। जब लोग इतने क्लासी प्लेयर को नाम देना शुरू करते हैं तो सच में मुझे निराशा होती है। जिस तरह के नाम उछाले जा रहे हैं… काश हमारे देश में यानी पाकिस्तान में भी उनके जैसे दो या तीन प्लेयर होते। उन्होंने आगे कहा कि भारत अब अगले टूर्नामेंट की तैयारी करेगा, लेकिन पाकिस्तान घरेलू स्तर पर टी20 टूर्नामेंट खेलेगा। आप पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें, बस लगे रहते हैं भारत ने ये कर लिया वो कर लिया।

आमिर ने इस टूर्नामेंट के दौरान कई विवादित बातें कहीं जिसमें यह भविष्यवाणी भी शामिल थी कि भारत टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा। हालांकि भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ी और फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया और अपना खिताब बचाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई।

ये खबरें भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के; संजू सैमसन रहे नंबर 1, टॉप 5 बैटर्स में तीन भारतीय शामिल

टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन: संजू अब कोहली से आगे, 8 छक्के लगा रोहित की बराबरी की