T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच होगा या नहीं इस पर अब तक कुछ साफ नहीं हुआ है, लेकिन इस बीच बांग्लादेश ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि उसे भारत के साथ मैच खेलना चाहिए। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए एक प्रेस रीलिज जारी की और आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान को भारत के साथ मैच खेलने के लिए गुजारिश की।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान से भारत के साथ मैच खेलने का आग्रह किया

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से जो आधिकारिक बयान जारी किया गया उसके मुताबिक बीसीबी के प्रेसिडेंड अमिनुल इस्लाम ने कहा कि मैं पाकिस्तान से आग्रह करता हूं कि वो पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम के फायदे के लिए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का मैच खेलें।

बांग्लादेश ने ये बयान तब जारी किया जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैदान पर उतरने के लिए कई शर्तों आईसीसी के सामने रखी जिसमें बांग्लादेश पर किसी भी तरह की कार्यवाई नहीं करने की बात कही गई साथ ही महिला अंडर 19 वर्ल्ड कप के बदले किसी अन्य बड़े आयोजन को इस देश में करवाने की बात भी पाकिस्तान ने कही।

वहीं आईसीसी ने साफ कर दिया कि बीसीबी पर किसी तरह का बैन नहीं लगाया जाएगा और बांग्लादेश 2028 से 2031 के बीच आईसीसी इवेंट के होस्ट में से एक होगा। यानी आईसीसी ने बांग्लादेश को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है और पाकिस्तान की मांग भी मान ली है। अब पाकिस्तान क्या फैसला करता है इस पर सबकी नजरें टिकी रहने वाली है।

ये खबरें भी पढ़ें

वैभव-वीरन ओपनर, हेनिल-कनिष्क शामिल; ICC ने चुनी U19 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट, आयुष नहीं रीव को बनाया कप्तान

‘उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा’; बीसीसीआई सचिव ने गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी