बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का जीत से आगाज किया है। पाकिस्तान की टीम का इस मुकाबले में बुरा हाल हो गया। बांग्लादेश ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पाकिस्तान की टीम टॉस हारकर पहले खेलने उतरी और 114 रन पर सिमट गई। जवाब में मेजबान टीम ने 15.1 ओवर यानी 91 गेंदों में ही मुकाबला जीत लिया।

बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी में जहां नाहिद राणा ने जलवा बिखेरा था। वहीं उसके बाद बल्लेबाजी में तंजिद हसन तमीम ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा और टीम को आसान जीत दिला दी। तमीम ने नाबाद रहते हुए 42 गेंद पर 67 रन की बेहतरीन पारी खेली। पाकिस्तान के लिए मात्र दो विकेट ही गेंदबाज ले पाए। एक विकेट कप्तान शाहीन अफरीदी और एक विकेट मोहम्मद वसीम जूनियर को मिला।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लाप

पाकिस्तान की टीम टॉस हारते हुए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी। पहले खेलते हुए पाकिस्तान की शुरुआत ठीक थी। वनडे डेब्यू करते हुए दोनों ओपनर्स साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने सधी हुई शुरुआत की और 60 गेंद पर 41 रन जोड़ दिए। इसके बाद पूरी टीम सिर्फ 73 रन जोड़ पाई और ऑलआउट हो गई।

पाकिस्तान की टीम के 4 खिलाड़ी ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। अंत में फहीम अशरफ ने 37 रन बनाए और जैसे-तैसे स्कोर 114 तक पहुंचाया। 82 रन पर ही पाकिस्तान के 9 विकेट गिर गए थे। बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 5 विकेट झटके और कप्तान मेहदी हसन मिराज को 3 सफलताएं मिलीं। इसके अलावा मुस्तफिजुर रहमान और तस्किन अहमद को 1-1 विकेट मिला।

सीरीज का पहला मैच ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। बांग्लादेश ने अब बढ़त बना ली है। टीम की नजरें अब दूसरे वनडे में नजरें होंगी सीरीज कब्जाने पर। वहीं पाकिस्तान को अगर सीरीज में बने रहना है तो अगला मैच जीतना होगा। तीनों वनडे मैच इसी मैदान पर होंगे। दूसरा मैच 13 मार्च और तीसरा 15 मार्च को खेला जाएगा।

यहां देखें इस मैच का पूरा स्कोरकार्ड:-

Match Ended

Pakistan in Bangladesh, 3 ODI Series, 2026

Bangladesh 
115/2 (15.1)

vs

Pakistan  
114 (30.4)

Match Ended ( Day – 1st ODI )
Bangladesh beat Pakistan by 8 wickets

यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान का बुरा हाल, 73 रन में गिरे सभी 10 विकेट; नाहिद राणा ने खोला पंजा
यह भी पढ़ें- RCB IPL Schedule 2026: आरसीबी के पहले चारों मुकाबले ब्लॉकबस्टर, सनजराइजर्स हैदराबाद से पहली भिड़ंत