बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 290 रन बनाए। इस मैच में बांग्लादेशी बल्लेबाज तंजिद हसन तमीम ने 107 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया। इससे पहले सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
अब पाकिस्तान को सीरीज जीतनी है तो 291 रन बनाने होंगे, लेकिन बांग्लादेशी गेंदबाज ऐसा आसानी से होने नहीं देंगे। तीसरा मुकाबला निर्णायक है और काफी रोमांचक भी हो सकता है। ढाका की शेर-ए-बांग्ला की पिच पर 291 रन का स्कोर बनाना आसान नहीं होगा। हालांकि, पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।
पाकिस्तान की औसत गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने दिखाया दम
पाकिस्तान की गेंदबाजी इस मैच में कुछ खास नहीं रही। हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 52 रन देकर तीन विकेट लिए और कुछ असरदार भी दिखे। वहीं कप्तान शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 55 रन देकर 1 विकेट लिया। अबरार अहमद ने 10 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट झटका और बाकी सभी महंगे साबित हुए। शाद मसूद ने 8 ओवर में सबसे ज्यादा इकॉनमी से 55 रन लुटाए।
बांग्लादेश के लिए तंजिद हसन ने 107 गेंद पर 107 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास ने 51 गेंद पर 41 रन की पारी खेली। अंत में तौहीद हृदोय ने 44 गेंद पर नाबाद 48 रन तेजी से बनाए और स्कोर को 290 तक पहुंचा दिया। इसके अलावा ओपनर सैफ हसन ने 36 और नजमुल होसैन शंटो ने 27 रन की छोटी और उपयोगी पारियां खेलीं।
आपको बता दें कि सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। उसके बाद दूसरे मुकाबले में मेहमान पाकिस्तानी टीम ने वापसी की और बारिश के प्रभावित मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत 128 रन से जीता। अब यह मुकाबला जीतने वाली टीम ही सीरीज पर कब्ज करेगी।
यहां देखें इस मैच का पूरा स्कोरकार्ड
Pakistan in Bangladesh, 3 ODI Series, 2026
Bangladesh
290/5 (50.0)
Pakistan
279 (50.0)
Match Ended ( Day – 3rd ODI )
Bangladesh beat Pakistan by 11 runs
यह भी पढ़ें- सैंटनर ने एक हफ्ते में दूसरी बार किया टॉस जीतकर ब्लंडर, टी20 वर्ल्ड कप की हार के बाद भी नहीं सीखे; अब साउथ अफ्रीका ने पीटा
यह भी पढ़ें- सरफराज अहमद ने 38 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, भारत को हरा पाकिस्तान को दो बार बनाया था ICC चैंपियन
