बांग्लादेश ने पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में शुक्रवार (13 मार्च) को 274 रन पर आउट कर दिया। पाकिस्तान के लिए ओपनर माज सदाकत और सलमान आगा ने अर्धशतक जड़े। एक समय टीम 300 तक पहुंचते दिख रही थी, लेकिन आगा विवादित रूप से रन आउट हुए और बांग्लादेश ने वापसी कर ली। पाकिस्तान ने आखिरी 7 विकेट 43 रन पर गंवा दिए। इनमें अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान का भी विकेट शामिल है।
पहला वनडे जीतने के बाद ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने अच्छी शुरुआत दिलाई। सदाकत ने तेज बल्लेबाजी की और 46 गेंद पर 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज ने उन्हें 13वें ओवर में आउट करके 103 रनों की साझेदारी तोड़ी।
पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत
बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और रन गति पर अंकुश लगाया। पाकिस्तान की 20वें ओवर में 123 रन तक ही पहुंच पाई। साहिबजादा फरहान 46 गेंद पर 31 और शमील हुसैन 22 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गे। फरहान को तस्किन अहमद और हुसैन को नाहिद राणा ने पवेलियन भेजा। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा के बीच 115 गेंद पर 109 रनों की साझेदारी हुई।
रिशाद हुसैन ने 3 विकेट लिए
सलमान आगा ने 62 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। अगली ही गेंद पर मोहम्मद रिजवान पवेलियन लौट गए। उन्होंने 59 गेंद पर 5 चौके की मदद से 44 रन बनाए। हुसैन तलत 9, अब्दुल समद 11, फहीम अशरफ 14, शाहीन अफरीदी 3 और मोहम्मद वसीम जूनियर 1 रन बनाकर आउट हुए। हारिस रऊफ 2 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 3 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए। तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और नाहिद राणा ने 1-1 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप के शीर्ष स्कोरर साहिबजादा फरहान का बल्ला खामोश, बांग्लादेश के सामने घुटने टेके
