पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत को शुक्रवार (13 मार्च) को ढाका के में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान गंभीर रूप से चोट लग गई। तलत को कंधे में चोट लगी। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर वह अस्पताल गए।

तलत को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी और पाकिस्तान की मेडिकल टीम टीम तुरंत उनके पास पहुंच गई। पीसीबी ने तलत की चोट पर कहा, ‘शुरुआती जांच के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। चोट की प्रकृति और गंभीरता का अंदाजा डॉक्टरों के आगे जांच पूरी करने के बाद पता चलेगा।’ बल्लेबाजी के दौकान तलत ने 13 गेंद पर 9 रन बनाए।

हुसैन तलत कैसे चोटिल हुए?

हुसैन तलत को बांग्लादेश की पारी के छठे ओवर में चोट लगी। लिटन दास ने मोहम्मद वसीम की गेंद पर ऑफ साइड में पंच किया। तलत कवर बाउंड्री की तरफ भागे। तलत ने गेंद को बाउंड्री से छूने से पहले खींचने की कोशिश। गेंद को छूते ही उनका पैर फोम पर पड़ गया। फिर वह एडवरटाइजिग होर्डिंग से टकरा गए। उनके बाएं कंधे पर ज़ोर से चोट लगी। वहां मौजूद लोग तलत की तरफ दौड़े। फिर उन्हें पास की एम्बुलेंस में ले जाने के लिए स्ट्रेचर लाया गया।

खराब मौसम के कारण खेल रुका

तलत के घायल होने के एक ओवर बाद मैच रोकना पड़ा। बिजली कड़कने से खिलाड़ियों को पवेलियन लौटना पड़ा। फिर ओले भी गिरे। बांग्लादेश सीरीज में 1-0 से आगे है, लेकिन पाकिस्तान न दूसरे मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। ओपनर माज सदाकत और सलमान आगा के अर्धशतक के बदौलत उसने 274 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने नई गेंद से दो विकेट लिए और खराब मौसम के कारण खेल रुकने तक बांग्लादेश का स्कोर 6.3 ओवर में 27 रन पर 3 विकेट था।

यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप के शीर्ष स्कोरर साहिबजादा फरहान का बल्ला खामोश, बांग्लादेश के सामने घुटने टेके