पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के दौरे पर गई है। इस दौरे पर पाकिस्तानी टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 11 मार्च को खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम का बांग्लादेश ने बुरा हाल किया और पूरी टीम को 114 रन पर समेट दिया। पहले विकेट की साझेदारी 41 रन की थी, उसके बाद सभी 10 विकेट 73 रन में ही गिर गए।
इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने पहले गेंदबाजी का फैसला किय। पाकिस्तान के लिए वनडे डेब्यू करते हुए दोनों ओपनर्स साहिबजादा फरहान और माज सदाकत ने सधी हुई शुरुआत की और 60 गेंद पर 41 रन जोड़ दिए। इसके बाद शुरू हुआ बांग्लादेश के 23 वर्षीय पेसर नाहिद राणा का कमाल। नाहिद ने पहले साहिबजादा फरहान को पवेलियन भेज दिया।
उसके बाद शामिल हुसैन, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आघा को भी नाहिद ने पवेलियन भेजा और 18वें ओवर में ही अपना पंजा खोल दिया। देखते ही देखते 69 रन पर पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद कप्तान मेहदी हसन मिराज ने मोर्चा संभाला। मिराज ने अब्दुल समद, हुसैन तलत और कप्तान शाहीन अफरीदी को पवेलियन भेजा।
पाकिस्तान ने 81 रन पर अपने 8 विकेट खो दिए थे। फिर मोहम्मद वसीम जूनियर को तस्किन अहमद ने शून्य पर आउट किया और पाकिस्तान ने 82 रन पर ही 9 विकेट गंवा दिए। फहीम अशरफ ने अंत तक लड़ाई करते हुए 37 रन बनाए और स्कोर को 100 पार पहुंचा दिया। मुस्तफिजुर रहमान ने अशरफ को आउट किया और पाकिस्तान की पूरी टीम 31वें ओवर में 114 रन पर ही ढेर हो गई। आखिरी विकेट के लिए अकेले फहीम अशरफ ने 32 रन जोड़े और अबरार अहमद 0 पर ही नाबाद रहे।
यहां देखें इस मैच का पूरा स्कोरकार्ड:-
Pakistan in Bangladesh, 3 ODI Series, 2026
Bangladesh
115/2 (15.1)
Pakistan
114 (30.4)
Match Ended ( Day – 1st ODI )
Bangladesh beat Pakistan by 8 wickets
यह भी पढ़ें- BAN vs PAK LIVE Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहले वनडे का लाइव प्रसारण, एसे देखें इस मैच का लाइव टेलीकास्ट
यह भी पढ़ें- ICC Rankings: अभिषेक नंबर 1, वरुण की बादशाहत खत्म, इशान और संजू को बंपर फायदा; टी20 वर्ल्ड कप के बाद रैंकिंग में बड़े बदलाव
