बांग्लादेश को रविवार (14 जून) को 1 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया तीन वनडे मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप से बाल-बाल बच गया। ओपनर कूपर कोनोली ने शानदार शतक जड़ा। 275 रनों के लक्ष्य को आसान बना दिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को 28 गेंद पर 9 रन चाहिए थे तब बांग्लादेश ने 5 रन पर 4 विकेट लेकर वापसी की।
ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट 45.2 ओवर में 266 रन पर गिरा। उसका स्कोर 48.3 ओवर में 9 विकेट पर 271 रन हो गया। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 3 रन चाहिए थे। एडम जम्पा ने तीसरी गेंद पर चौका जड़कर मैच खत्म कर दिया। इस तरह से ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप से बचा। बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया।
कूपर कोनोली ने ठोके 149 रन
ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर कूपर कोनोली ने 134 गेंद पर 13 चौके और 6 छक्के की मदद से 149 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन ने 29, कैमरन ग्रीन और ओलिवर पीक 27-27 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 21 रन बनाए। एलेक्स कैरी 8, बेन ड्वारशुईस 4 और जेवियर बार्टलेट बगैर खाता खोले आउट हुए। एडम जम्पा 4 और रिले मैरिडिथ 2 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लदेश के लिए शोरिफुल इस्लाम ने 48 रन देकर 6 विकेट लिए। तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान और मेहदी हसन ने 1-1 विकेट लिए।
बांग्लादेश की पारी
इससे पहले बांग्लादेश के लिए तौहिद ह्रदोय ने 83, लिटन दास ने 78 गेंद पर नाबाद 58 और मोसादेक हुसैन ने 51 गेंद पर नाबाद 56 रन बनाए। नजमुल हसन शान्तो ने 24, तंजिद हसन तमिमि ने 19, मेहदी हसन ने 3 और सौम्य सरकार ने 2 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेवियर बार्टलेट और मैट रेनशॉ ने 2-2 विकेट लिए। बेन ड्वारशुईस ने 1 विकेट लिए।
कूपर कोनोली शतक जड़ पोटिंग-स्मिथ के क्लब में शामिल
बांग्लादेश में 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर कूपर कोनोली ने संघर्ष दिखाया और शतक जड़ा और कंगारू टीम की क्लीन स्वीप से बचने की आस जगा दी। पूरी खबर पढ़ें।
