बांग्लादेश ने सोमवार (9 जून) को 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में डकवर्थ लुई नियम के तहत 86 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे में दूसरी बार हराया, लेकिन द्विपक्षीय वनडे सीरीज में पहली बार जीत दर्ज की। दोनों के बीच 15 साल बाद वनडे सीरीज हो रही है। बांग्लादेश ने इससे पहले 2005 में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी में हराया था।
ढाका में खेले गया बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे बारिश से प्रभावित रहा। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 284 रन बनाए। मोसादेक हुसैन,नजमुल हसन शान्तो और तंजीद हसन तमीम ने अर्धशतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 3 विकेट लिए। 285 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम खराब मौसम के कारण खेल रुकने तक 42.2 ओवर में 9 विकेट पपरर 191 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच शुरू ही नहीं हो सका।
बांग्लादेश की पारी
बांग्लादेश के लिए मोसादेक हुसैन ने 86, नजमुल हसन शान्तो ने 67 और तंजीद हसन तमीम ने 54 रन बनाए। तौहिद ह्रदोय ने 31 औ तस्किन अहमद ने 20 रन बनाए। लिटन दास ने 7, सैफ हसन और तनवीर इस्लाम ने 5-5 न बनाए। मेहदी हसन मिराज ने 3 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने 3, लियाम स्कॉट और मैट रेनशॉ ने 2-2 विकेट लिए। जेवियर बार्टलेट ने 1 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन कैमरन ग्रीन ने नाबाद 52 रन बनाए। एलेक्स कैरी ने 47, कूपर कोनोली ने 35, जोश इंग्लिस ने 19, नाथन एलिस ने 8, मैट रेनशॉ और लियाम स्कॉट ने 2-2 रन बनाए। जेवियर बार्टलेट और मार्नस लाबुशेन ने 1-1 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट खाता नहीं खोल पाए। एडम जम्पा 6 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए नाहिद राणा ने 4 विकेट लिए। मुस्तफिजुर रहमान और मोसादेक होसैन ने 2-2 विकेट लिए। तस्किन अहमद को 1 विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलियाई ओपनरों का अनचाहा रिकॉर्ड, पुरुष वनडे में लगाई ‘0 की हैट्रिक’
पापुआ न्यू गिनी की ओपनिंग जोड़ी 2022 में 4 बार बगैर खाता खोले टूटी थी। 2015 में न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी 3 बार बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गई थी। 2026 में ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी 3 बार बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गई। पूरी खबर पढ़ें।
