भारत के स्टार शटलर आयुष शेट्टी ने 17 अगस्त सोमवार को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स मैच में कमाल की शुरुआत की। उन्होंने बेहतरीन आगाज करते हुए पहले मैच में चीन के खिलाड़ी और वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को मात दी। इसी के साथ उन्होंने आसानी से दूसरे राउंड में भी जगह बना ली है। इससे पहले दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने भी पहले राउंड में आसानी से जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में एंट्री की थी।

2025 में यूएस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट जीतने वाले शेट्टी ने दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी को आसानी से हरा दिया। उन्होंने पहला गेम 21-14 से जीता और फिर दूसरे गेम में 13-21 से पिछड़ गए। फिर तीसरे गेम में भारतीय शटलर ने बेहतरीन वापसी की और 21-19 से शानदार जीत अपने नाम की। पिछले एक डेढ़ साल से आयुष शेट्टी का शानदार फॉर्म जारी रहा है।

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में भी वह पुरुष सिंगल्स में 1965 के बाद भारत के पहले फाइनलिस्ट बने थे। इसके अलावा इसी साल अप्रैल में कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में भी आयुष शेट्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। 21 वर्षीय भारतीय शटलर ने वहां ली शी फेंग, जोनाथन क्रिस्टी और कुनलावुत वितिडसार्न को मात दी थी।

सिंधु की जीत, त्रिसा-गायत्री और हरिहरन-अर्जुन की जोड़ी भी दूसरे दौर में

इससे पहले बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला दिन अच्छा रहा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने आयरलैंड की सोफिया नोबल को सीधे गेम में 21-7, 21-11 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। उन्होंने 29 मिनट में ही मुकाबला जीत लिया। उनके अलावा त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने भी महिला युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। मेंस डबल्स में हरिहरन अम्साकरुणन और एमआर अर्जुन की जोड़ी ने भी दूसरे दौर में जगह बना ली।

पीवी सिंधु ने 29 मिनट में जीता मैच, इतिहास रचने की ओर बढ़ीं; त्रिसा-गायत्री की जोड़ी भी जीती

पीवी सिंधु ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत करते हुए आयरलैंड की सोफिया नोबल को 21-7, 21-11 से हराया। पीवी सिंधु अब छठा विश्व चैंपियनशिप पदक जीतकर इतिहास रचने से तीन जीत दूर हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर