इन दिनों जहां भारत में आईपीएल 2026 का आयोजन किया जा रहा है तो वहीं पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग 2026 भी चल रहा है। रविवार को आईपीएल में भारत ने 15 साल के युवा बैटर वैभव ने जहां 36 गेंदोें पर शतक लगाया तो वहीं दूसरी तरफ बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच में 40 गेंदों पर 50 रन बनाए। मामला यहीं से शुरू हुआ क्योंकि पाकिस्तान के एक पत्रकार ने बाबर आमज के स्ट्राइक रेट की तुलना वैभव सूर्यवंशी से कर दी।

पाकिस्तानी पत्रकार ने बाबर आजम को बताया कि जिस दिन 15 साल के वैभव ने आईपीएल में 36 गेंदों पर शतक लगाया उसी दिन बाबर आजमने 40 गेंदों पर 50 रन बनाए। बाबर आजम से पूछा गया कि इस पर आपका क्या रिएक्शन है। इस सवाल को सुनकर बाबर आजम शर्मिंदा हो गए और इस सवाल का जवाब देने से यह कहकर मना कर दिया कि वो इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। बाबर ने कहा कि मुझे पता है कि आप ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं।

वैभव के सवाल पर बाबर की प्रतिक्रिया

पाकिस्तानी पत्रकार: आईपीएल में आज यानी 25 अप्रैल को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में 100 रन बनाए और उसी दिन आपने (बाबर आजम) 40 गेंदों में 50 रन बनाए। क्या आपको नहीं लगता कि पाकिस्तान को अपने खेल में बदलाव करने की जरूरत है?

बाबर आजम: रहने दीजिए, मैं आपके सवाल का जवाब नहीं देना चाहता।

वैभव के शतक के बावजूद हारा राजस्थान

आपको बता दें कि युवा सनसनी सूर्यवंशी ने आईपीएल के इतिहास में तीसरी सबसे तेज सेंचुरी बनाई फिर भी उनकी टीम हार गई। हार के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी और इस समय वह निश्चित रूप से राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनकी सेंचुरी में 12 छक्के और पांच चौके शामिल थे और इसमें कोई शक नहीं कि उन्होंने इस सीजन धूम मचा रखी है। दूसरी तरफ बाबर को अपने खराब स्ट्राइक रेट की वजह से लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पेशावर जाल्मी की कप्तानी कर रहे बाबर की टीम 199 रन बनाने के बावजूद लाहौर कलंदर्स के खिलाफ छह विकेट से हार गई थी।

वैभव ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, हैदराबाद के खिलाफ खेली शतकीय पारी के दौरान गेल, रैना, हेड को एक साथ पीछे छोड़ा

वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ शतकीय पारी खेली और 3 बड़े रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के लगाने के बाद अभिषेक शर्मा की भी बराबरी की। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)