पाकिस्तान के स्टार बैटर बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 15वें मुकाबले में कराची किंग्स के खिलाफ खेली नाबाद 87 रन की पारी के दम पर टी20 क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस पारी के दम पर बाबर ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए टी20 प्रारूप में सबसे कम पारियों में 12 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बाबर आजम ने पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए कराची किंग्स के खिलाफ 51 गेंदों पर 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली जबकि कुसल मेंडिस ने 52 गेंदों पर 109 रन बनाए और इस पारी के दौरान 4 छक्के और 14 चौके भी लगाए। इन दोनों की पारी के दम पर पेशावर ने कराची के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 246 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

बाबर ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड

बाबर आजम ने पीएसएल 2026 के 15वें मैच में कराची के खिलाफ नाबाद 87 रन बनाए और टी20 क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे कर लिए। यही नहीं वो इस प्रारूप में सबसे कम पारियों में 12000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बैटर भी बने। बाबर आजम ने ये कमाल 338 पारियों में किया और गेल से आगे निकल गए जिन्होंने ऐसा 343 पारियों में किया था।

टी20 प्रारूप में सबसे कम पारियों में 12 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने ऐसा 360 पारियों में किया था जबकि डेविड वार्नर ने ऐसे 368 पारियों में किया था और वो चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा 9वें नंबर पर हैं जिन्होंने 443 पारियों में अपने 12 हजार टी20 रन पूरे किए थे।

टी20 प्रारूप में सबसे कम पारियों में 12 हजार रन बनाने वाले टॉप-11 बैटर

338 पारी – बाबर आजम
343 पारी – क्रिस गेल
360 पारी – विराट कोहली
368 पारी – डेविड वार्नर
405 पारी – जोस बटलर
406 पारी – फाफ डु प्लेसिस
416 पारी – जेम्स विंस/क्विंटन डिकॉक
432 पारी – एलेक्स हेल्स
443 पारी – रोहित शर्मा
451 पारी – शोएब मलिक
550 पारी – कीरोन पोलार्ड

IPL की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 बैटर; बटलर ने रोहित, पोलार्ड, राहुल को पीछे छोड़ा, संजू नंबर 5

आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में जोस बटलर ने एक साथ रोहित शर्मा, केएल राहुल, किरोन पोलार्ड व निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में अब भी क्रिस गेल पहले स्थान पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें)