बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के 29वें मैच में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ शानदार पारी खेली और शतक लगाकर नाबाद रहे। बाबर ने इस मैच में शतक लगाया और वो अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

बाबर ने 52 गेंदों पर पूरा किया शतक

बाबर ने इस मुकाबले में अपना शतक 52 गेंदों पर पूरा किया और 100 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान कुल 4 छक्के और 6 चौके भी लगाए साथ ही साथ उनका स्ट्राइक रेट इस मैच में 192.31 का रहा। बाबर की इस पारी के दम पर उनकी टीम पेशावर जाल्मी ने क्वेटा ग्लेडिएटर्स के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

बाबर ने लगाया 12वां शतक

बाबर ने जो शतक लगाया वो उनके टी20 क्रिकेट करियर का 12वां शतक रहा। वो टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। डेविड वॉर्नर ने10 शतक टी20 क्रिकेट में लगाए थे और वो तीसरे नंबर पर हैं। वहीं इस मामले में क्रिस गेल अब भी पहले नंबर पर हैं जिन्होंने कुल 22 शतक लगाए हैं। बाबर ने अपना 12वां शतक 355वें मैच की 342वीं पारी में लगाया।

बाबर का टी20 क्रिकेट करियर

बाबर के टी20 क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 354 मैचों में कुल 12206 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 11 शतक और 100 अर्धशतक भी लगाए हैं। बाबर का स्ट्राइक रेट इन मैचों में 128.41 का रहा और औसत 42.38 रहा है। उन्होंंने इन मैचों में अब तक 1278 चौके और 229 छक्के लगाए हैं।

अभिषेक ने तोड़ा सहवाग का महारिकॉर्ड, IPL में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले टॉप-9 भारतीय

अभिषेक शर्मा ने सीेएसके के खिलाफ दमदार पारी खेली और वीरेंद्र सहवाग के इस महारिकॉर्ड को तोड़ दिया। अभिषेक ने 15 गेंदों पर अर्धशतक भी लगाया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)