Pak vs Aus: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 111 रन से हराकर इस सीरीज को 3-0 से जीत लिया। कंगारू टीम के खिलाफ इस सीरीज के आखिरी मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम (नाबाद 50 रन) और सैम अयूब के अर्धशतक (56 रन) और मोहम्मद नवाज के 5 विकेट हॉल के दम पर मेजबान टीम को जीत मिली।

7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बाबर आजम के बल्ले का चलना पाकिस्तान के लिए काफी अच्छा है साथ ही बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली नाबाद 50 रन की पारी के दम पर विराट कोहली को पीछे छोड़कर एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया साथ ही उन्होंने टी20आई में छठी बार ऐसा करके क्रिस गेल व जोस बटलर के इस कीर्तिमान को भी ध्वस्त कर दिया।

अंडर 19 वर्ल्ड कप: वेदांत नहीं पाकिस्तान के खिलाफ ये भारतीय ऑलराउंडर बना ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, गेंद-बल्ले दोनों से चमका

बाबर आजम ने कोहली को पीछे छोड़ा

बाबर ने अपना पावर दिखाते हुए कंगारू टीम के खिलाफ नाबाद 50 रन की पारी खेली और टी20आई में वो अब सबसे ज्यादा बार 50 या 50 प्लस का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर पर आ गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय बैटर विराट कोहली के नाम पर दर्ज था जिन्होंने ऐसा 38 बार किया था, लेकिन बाबर ने 39वीं बार ये कमाल कर कोहली को पीछे छोड़ा। इस सूची में तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 32 बार ये कमाल किया था।

T20I में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर

39 – बाबर आजम
38 – विराट कोहली
32 – रोहित शर्मा
30 – मोहम्मद रिजवान
28 – डेविड वार्नर
28 – जोस बटलर

गेल-बटलर से आगे निकले बाबर

बाबर आजम ने टी20आई में छठी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली और वो अब इस टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। बाबर ने गेल व बटलर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा 5-5 बार किया था।

T20I में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

8 – विराट कोहली
6 – बाबर आजम
5 – क्रिस गेल
5 – जोस बटलर
4 – रोहित शर्मा

U19 World Cup 2026 Points Table: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद अंकतालिका, इंग्लैंड को आयुष की टीम ने पछाड़ा