पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड से बाहर होने की कगार पर है। अब कुछ चमत्कारी समीकरण ही पाकिस्तान को बचा सकते हैं। उसी बीच पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम अपने फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में हैं। उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में उनकी कप्तानी में पिछला टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले इमाद वसीम ने तो भयंकर बयान दिया और बाबर को ‘क्रिमिनल’ बता दिया।

दरअसल इमाद वसीम का क्रिमिनल कहने का मतलब बाबर आजम द्वारा लगातार बल्लेबाजी में की जा रही गलतियों के बारे में था। उनका कहना है कि बाबर लगातार क्रिमिनल नॉक्स टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम और पूरा पाकिस्तान उन्हें सपोर्ट करते-करते थक चुके हैं। इमाद ने यह बात पाकिस्तान के टीवी चैनल पर एक चर्चा के दौरान कही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

अपने पूर्व कप्तान पर बुरी तरह भड़के इमाद

इमाद वसीम के अगर पूरे बयान की बात करें तो वह बाबर आजम के ऊपर बुरी तरह भड़के। उन्होंने सबसे पहले कहा,”कितने मैच आप इस तरह खेलेंगे, आप क्रिमिनल हैं। इतने पुराने खिलाड़ी हैं आप 24 गेंद खेलकर भी नहीं सेट हो पा रहे हैं। मेरा कोई पर्सनल एजेंडा नहीं है। सवाल यह उठता है कि आपने 24 गेंद खेलकर भी गेम को अच्छा नहीं खेला। टीम मीटिंग में क्या कोई हाथ उठाकर कहता होगा कि हां मैंने ऐसा खेला।”

इमाद ने आगे कहा,”कब अप पाकिस्तान को मैच जिताएंगे। कब आप हैरी ब्रूक की तरह पारी खेलेंगे और टीम के लिए प्रभाव छोड़ेंगे। आप छोटी टीमों के खिलाफ रन बनाएंगे और बड़ी टीमों के खिलाफ कब प्रभाव छोड़ेंगे। बाबर ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में बहुत अच्छी इनिंग खेली थी। जब पाकिस्तान 10 विकट से जीता था तब अच्छा खेले थे। उसके बाद आपको नंबर 3, नंबर 4 हर जगह आजमाया गया, कब आप पाकिस्तान को जीत दिलाएंगे। हम और पूरा पाकिस्तान अब आपको सपोर्ट कर-कर के थक चुका है।”

बाबर आजम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

बाबर आजम ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैच खेलते हुए सिर्फ 91 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 45 रन है जो यूएसए के खिलाफ आया था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 24 गेंद पर 25 रन की पारी खेली थी। उनका स्ट्राइक रेट लगातार चर्चा का विषय रहता है। एक बार फिर से बाबर इसी कारण ट्रोल हो रहे हैं। माइकल वॉन ने तो यह तक कहा है कि बाबर टी20 के कमजो खिलाड़ी हैं। वॉन ने उन्हें वनडे और टेस्ट का स्पेशलिस्ट बताया है।

यह भी पढ़ें- रणजी फाइनल में बवाल: जम्मू-कश्मीर के कप्तान ने कर्नाटक के खिलाड़ी के मारा सिर, बीच मैच में ही लगाया गया जुर्माना  
यह भी पढ़ें- ‘यह बेवकूफी होगी’: सूर्यकुमार यादव को लेकर माइकल वॉन का बड़ा बयान, तिलक वर्मा के लिए भी कही यह बात