भारत के युवा स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए चीन के निंगबो में आयोजित बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में जगह बना ली। 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने शनिवार को निंगबो में एक गेम से पिछड़ने के बाद दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी कुनलावुत विटिडसर्न को चौंकाते हुए उन पर 10-21, 21-19, 21-17 से यादगार जीत दर्ज की।
आयुष शेट्टी ने दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी कुनलावुत विटिडसर्न को हराया
पेरिस 2024 के सिल्वर मेडलिस्ट का सामना करते हुए आयुष शेट्टी शुरुआत में ही बैकफुट पर आ गए और पहला गेम आसानी से हार गए, लेकिन इसके बाद उन्होंने जिस तरह का संयम और आत्मविश्वास दिखाया वह देखने लायक था। इस युवा खिलाड़ी ने धीरे-धीरे मैच का रुख अपनी ओर मोड़ लिया और विटिडसर्न के हर पॉइंट का जवाब दिया और फिर निर्णायक गेम में पूरी तरह से मैच पर अपना नियंत्रण बना लिया।
यह जीत भारतीय बैडमिंटन के लिए एक ऐतिहासिक पल है। विटिडसर्न को हराने के बाद आयुष शेट्टी 1965 में दिनेश खन्ना के बाद इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बने। सेमीफाइनल में पहुंचकर उन्होंने पहले ही एक पदक पक्का कर लिया था और ऐसा करने वाले वे 2018 में एच.एस. प्रणॉय के बाद पहले भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी बन गए।
साल 2023 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले 20 साल के आयुष पर इस मैच में भारी दवाब था, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में पहले सेट काफी रोमांचक रहा जिसमें क्रिस्टी बढ़त बनाए हुए थे और दो अंकों की लीड के साथ गेम पॉइंट तक पहुंच गए थे, लेकिन आयुष ने संयम बनाए रखा और फिर दो गेम पॉइंट बचाते हुए 23-21 से सेट अपने नाम कर लिया। भारत के पूर्व मुख्य कोच और सेंटर फॉर बैडमिंटन एक्सीलेंस के निदेशक विमल कुमार ने पीटीआई को बताया कि आयुष ने स्थिति को अच्छी तरह से संभाला। ऐसा लगा कि उन्होंने अपनी आक्रामक शैली विरोधी खिलाड़ी पर दबाव बनाया और इसका फायदा उठाया।
IPL के पहले 16 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर; वैभव बने नंबर 1, रजत-यशस्वी इस नंबर पर
आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले यानी राजस्थान और आरसीबी मैच के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स की लिस्ट में वैभव पहले नंबर पर आ गए जबकि रजत पाटीदार ने भी टॉप-5 में एंट्री मार ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
