रणजी ट्रॉफी 2026-27 का आगाज 11 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए अब टीमों के ऐलान का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार (5 अक्टूबर 2026) को मुंबई का रणजी ट्रॉफी के लिए स्क्वाड जारी हो गया है। इस टीम की कप्तानी सिद्धेश लाड संभालेंगे। वहीं अपनी कप्तानी भारतीय अंडर 19 टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले आयुष म्हात्रे को उपकप्तान बनाया गया है।

वहीं यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान के रूप में दो इंटरनेशनल खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा हैं। साथ ही तुषार देशपांडे, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान जैसे घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल हैं। मुशीर खास को भी मुंबई के स्क्वाड में शामिल किया गया है।

सूर्यकुमार यादव को क्यों नहीं मिली टीम में जगह?

खास बात यह है कि सूर्यकुमार यादव को लेकर खबरें आई थीं कि वह इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन उनको टीम में नहीं चुना गया है। इस मुंबई के चीफ सेलेक्टर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा,”हम युवाओं को मौका देना चाहते थे। ऐसा नहीं है कि हमने सूर्यकुमार यादव को भविष्य के लिए अपनी योजनाओं का हिस्सा नहीं रखा है, लेकिन उन्हें कुछ रेड बॉल मैच खेलने होंगे।”

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए मुंबई का स्क्वाड

सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डीसूजा, ओंकार तारमाले।

मुंबई का पहला मैच किसके साथ?

मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट राउंड में शामिल है। उसका पहला मुकाबला चंडीगढ़ की टीम के साथ होगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। यह चार दिवसीय मुकाबला होगा। गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले ही 5-5 दिन के होते हैं, बाकी सभी मैच 4 दिवसीय होते हैं।

पृथ्वी शॉ कप्तान, वैभव-सचिन को मौका; महाराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मैच के लिए किया टीम का ऐलान

पृथ्वी शॉ दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में 11 से 14 अक्टूबर तक होने वाले एलीट ग्रुप सी के पहले मैच में सर्विसेज के खिलाफ टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर