चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी दो सप्ताह के लिए आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में धोनी सीएसके के शुरुआत तीन-चार मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। अब धोनी के टीम से शुरुआती कुछ मैचों के बाहर होने के बाद आर अश्विन ने सीएसके की प्लेइंग 11 का चयन किया। हालांकि टीओआई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक धोनी कम से कम शुरुआती 6 मैच मिस कर सकते हैं।
अश्विन ने उर्विल पटेल को तीसरे नंबर पर रखा
कमाल की बात ये रही कि अश्विन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीसरे नंबर पर आयुष म्हात्रे को नहीं रखा जिन्हें इस नंबर के लिए सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। अश्विन ने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में ओपनर के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन को चुना और अगर टीम में संजू हैं तो जाहिर तौर पर विकेटकीपर भी वहीं होंगे।
अश्विन ने तीसरे नंबर पर उर्विल पटेल को रखा जो पिछले सीजन से ही इस टीम का हिस्सा हैं और निचले क्रम पर अच्छी बैटिंग भी की थी। चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय स्पिनर ने डेवाल्ड ब्रेविस को जगह दी जबकि 5वें स्थान पर शिवम दुबे को रखा। छठे नंबर के लिए अश्विन ने सरफराज खान या फिर आयुष म्हात्रे में से किसी एक को शामिल करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने 7वें नंबर पर तूफानी बैटर कार्तिक शर्मा को रखा।
प्रशांतवीर को प्लेइंग 11 में नहीं दी जगह
अश्विन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में प्रशांतवीर को शामिल नहीं किया जिसे सीएसके ने इस सीजन की मिनी नीलामी में 14 करोड़ से ज्यादा की कीमत पर खरीदा था। उन्होंने अकील होसेन को टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल किया जबकि नूर अहमद को बतौर स्पिनर टीम में जगह दी। तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने मैट हेनरी और खलील अहमद का चयन किया जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अंशुल कंबोज, रामकृष्ण घोष, राहुल चाहर और श्रेयस गोपाल को चुना।
अश्विन ने चुनी सीएसके की प्लेइंग 11 (धोनी के बाहर होने के बाद)
ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान/आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, अकील होसेन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर- अंशुल कंबोज/रामकृष्ण घोष/राहुल चाहर/श्रेयस गोपाल।
आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवर्टन, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्क्स।
ये खबरें भी पढ़ें
इशान किशन ने अपने नाम कर लिया बड़ा रिकॉर्ड, 27 साल 253 दिन की उम्र में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
इशान किशन ने लगाया IPL 2026 का पहला अर्धशतक, 2180 गेंदें खेलकर तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड
