चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में बेहद आकर्षक पारी खेली और अपने आईपीएल क्रिकेट करियर का दूसरा अर्धशतक भी लगाया। इस मैच में संजू सैमसन जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए आयुष म्हात्रे की पारी ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी।
आयुष म्हात्रे ने लगाया 29 गेंदों पर अर्धशतक
आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कमाल का पारी खेली और शतक के करीब आकर आउट हो गए। आयुष ने इस मैच में 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और उन्होंने अपना अर्धशतक छक्के के साथ पूरा किया। आयुष ने इस मैच में 43 गेंदों पर 5 छक्के और 6 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 169.77 का रहा। ये इस सीजन में उनका पहला अर्धशतक रहा जबकि आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक रहा।
आयुष ने तोड़ा सुरेश रैना का रिकॉर्ड
आयुष म्हात्रे ने पंजाब के खिलाफ 73 रन की पारी खेली और वो चेपक में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे कम उम्र में 50 प्लस की पारी खेलने वाले बैटर बने और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आयुष म्हात्रे ने चेपक में सीएसके के लिए 50 प्लस की पारी 18 साल 261 दिन की उम्र में खेली जबकि सुरेश रैना ने ऐसा 21 साल 148 दिन की उम्र में किया था।
चेपक में CSK के लिए 50+ की पारी खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
18 साल 261 दिन – आयुष म्हात्रे
21 साल 148 दिन – सुरेश रैना
19 साल की उम्र से पहले आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर
101 रन – वैभव सूर्यवंशी बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर 2025 (14 वर्ष 32 दिन)
94 रन – आयुष म्हात्रे बनाम आरसीबी, बेंगलुरु 2025 (17 वर्ष 291 दिन)
73 रन – आयुष म्हात्रे बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई 2026 (18 वर्ष 261 दिन)
ये खबरें भी पढ़ें
अभिषेक शर्मा ने KKR के खिलाफ 4 छक्के लगा पूरी की खास सेंचुरी, डेविड वॉर्नर की लिस्ट में हुए शामिल
