रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले चरण के तीसरे मुकाबले खत्म हो चुके हैं। एलीट राउंड के ग्रुप ए में विदर्भ, ग्रुप बी में हैदराबाद, ग्रुप सी में बंगाल और ग्रुप डी में मुंबई की टीमें टॉप पर हैं। वहीं अगर एलीट राउंट के टॉप 5 बल्लेबाजों और गेंदबाजों की बात करें तो आयुष बडोनी नंबर 1 बल्लेबाज हैं। वहीं गेंदबाजों की लिस्ट में तनय त्यागराजन टॉप पर हैं।

दिल्ली के कप्तान आयुष बडोनी ने इस चरण के लगातार दो मैचों में दो दोहरे शतक लगाए हैं। वह तीन मैचों की 4 पारियों में 535 रन बनाकर नंबर 1 पर काबिज हैं। वहीं प्रियांशु मोलिया तीन मैचों की चार पारियों में 474 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। करण लांबा तीसरे, सलिल अरोड़ा चौथे और सिबशंकर रॉय लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

गेंदबाजों की लिस्ट में 3 मैचों में 23 विकेट लेकर कर्नाटक के तनय त्यागराजन नंबर 1 पर हैं। वहीं कार्तिक यादव 22 विकेट के साथ दूसरे और भार्गव भट्ट तीसरे व आर. साई किशोर चौथे पर हैं। भार्गव और साई किशोर दोनों के नाम 21-21 विकेट दर्ज हैं। बंगाल के प्रदीप्ता प्रामाणिक ने तीसरे मैच में 10 विकेट लिए और इस लिस्ट में 19 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट स्टेज में तीसरे मैच के बाद टॉप 5 बैटर

खिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
आयुष बडोनी34535178.3382.95555
प्रियांशु मोलिया34474237.0059.92581
करण लांबा35447111.7566.72454
सलिल अरोड़ा3537894.5055.34317
सिबसंकर रॉय3536190.2548.13412

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट स्टेज में तीसरे मैच के बाद टॉप 5 बॉलर

गेंदबाजमैचओवरगेंदेंविकेटऔसतरन4 विकेट5 विकेट
तनय त्यागराजन3122.27342315.3535303
कार्तिक यादव3105.46342211.1824612
भार्गव भट्ट3137.08222114.0529512
आर साई किशोर3104.06242113.0027321
प्रदीप्ता प्रामाणिक3124.37471915.0028521

Ranji Trophy: मुशीर-तनुष की घातक गेंदबाजी, अंगकृष रघुवंशी का तूफानी पचासा; मुंबई ने हरियाणा को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले चरण में मुंबई की टीम ने अपने पहले तीनों मैच जीतते हुए हैट्रिक लगा दी है। हरियाणा के खिलाफ मुकाबले में मुशीर खान और तनुष कोटियान ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई। अंगकृष रघुवंशी ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर