आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदरबाद को 5 विकेट से हराया था। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंद पर नाबाद 68 रन की पारी खेली थी। इस मैच के अंत में लखनऊ की टीम को 2 गेंद पर 1 रन चाहिए था। इसके बाद पंत ने चौका लगाया और टीम को जीत मिली, लेकिन इस चौके पर आवेश खान की हरकत से बड़ा नुकसान टीम को हो सकता था।
दरअसल जब पंत ने चौका लगाया तो गेंद बाउंड्री पार हवा में ही थी और आवेश खान ने बाउंड्री रोप के पीछे से बल्ले से गेंद को मार दिया। वैसे तो इसे चौका दिया गया और लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच जीत लिया, लेकिन एमसीसी के क्रिकेट नियम के मुताबिक यह गलत था। अगर विरोधी टीम या कोई भी खिलाड़ी इस पर आपत्ति जताता तो अंपायर इस गेंद को डेड बॉल भी दे सकते थे।
यानी आवेश खान की एक गलती टीम को भारी भी पड़ सकती थी। अगर उस गेंद पर चौका नहीं होता और अंत में एक गेंद पर एक रन चाहिए होता, तो मैच का नतीजा कुछ भी हो सकता था। या इस रवैये के लिए अंपायर पेनल्टी भी लगा सकते थे। यानी आवेश की एक हरकत से ऋषभ पंत की पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता था।
क्या कहता है MCC का नियम?
बाउंड्री रोकने को लेकर मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम की बात करें तो, 20.4.2 के अनुसार अगर गेंद को बल्लेबाजी टीम का कोई सदस्य या गेम से बाहर का कोई भी व्यक्ति गेंद को रोकता है तो उसे डेड बॉल घोषित किया जाता है। यानी अगर इस नियम के तहत आवेश खान की इस हरकत पर कोई आपत्ति जताता तो, इस गेंद को डेड बॉल घोषित किया जाता और लखनऊ को चौका नहीं मिलता।
वीडियो में देखें क्या हुआ था:-
RCB से हारकर भी CSK ने बनाया IPL में बड़ा रिकॉर्ड, 200 प्लस रन बनाकर बेंगलुरु को छोड़ा पीछे
आईपीएल 2026 के 11वें मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया। इस हार के बावजूद सीएसके ने आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में 251 रन के जवाब में सीएसके की टीम ने भी 207 रन बना लिए थे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
