ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2026 में रविवार (2 फरवरी 2026) को एक नया इतिहास मेलबर्न पार्क में लिखा गया। 22 साल के टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने नोका जोकोविच को उनका 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से रोका। स्पेन के स्टार अल्काराज ने सर्बियाई दिग्गज जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता। वहीं ओवरऑल यह उनका 7वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।

वैभव-आयुष फ्लाप, वेदांत का पचासा; पाकिस्तान को मिला 253 का लक्ष्य, हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत

88 साल पुराना रिकॉर्ड अल्काराज ने तोड़ा

अब इसी के साथ कार्लोस अल्काराज दुनिया के सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने चारों प्रमुख ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट का खिताब जीता है। अल्काराज इससे पहले 2-2 बार विम्बलडन, यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन जीत चुके थे। यह उनका पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल है। उन्होंने 22 साल 272 दिन की उम्र में यह इतिहास रचा।

उनसे पूर्व 88 साल पहले 1938 में डॉन बज ने 22 साल 363 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। अब अल्काराज ने बज का 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और सभी ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी बने।

वहीं नोवाक जोकोविच की यह ऑस्ट्रेलियाई ओपन फाइनल में पहली हार है। इससे पहले सभी 10 मौकों पर फाइनल में पहुंचने के बाद उन्होंने खिताब जीता था। इस बार कार्लोस अल्काराज ने उनका 11वें मौके पर विजयरथ रोका और अपना पहला ऑस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता। अल्काराज का यह पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल था।

‘वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तैयार नहीं,’ ट्रोलर्स का शिकार बने सूर्यवंशी; दो जीवनदान के बाद फेंका विकेट

सचिन तेंदुलकर ने किया पोस्ट

अल्काराज की इस शानदार जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट किया और उनको बधाई दी। उन्होंने लिखा, जो इस ऑस्ट्रेलियाई ओपन में देखने को मिला वह था अल्काराज का धैर्य। उन्होंने लंबी रैली में शानदार प्रदर्शन किया और अपने धैर्य से विरोधी पर प्रेशर बनाया। उन्होंने जिस तरह कोर्ट को कवर किया, देखकर मजा आ गया। शुभकामनाएं। जोकोविच ने भी अच्छा खेल दिखाया।