पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आयोजन किया जा रहा है जिसके दूसरे मुकाबले में शाहीन अफरीदी की टीम को 41 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज के पहले मैच में कंगारू टीम को हार मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में इस टीम ने वापसी करते हुए जीत हासिल की और सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने में नाइन एलिस की घातक गेंदबाजी के साथ-साथ कैमरन ग्रीन और जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा।

ग्रीन-जोश ने लगाए अर्धशतक

इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 231 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए जोश इंग्लिश ने 51 रन की जोरदार पारी खेली जबकि कैमरन ग्रीन ने भी टीम के लिए 53 रन का अहम योगदान दिया। इसके अलावा मैट रेनशॉ ने 43 रन की पारी खेली जबकि ओलिवर पीक के बल्ले से 31 रन निकले। पाकिस्तान के लिए कप्तान शाहीन अफरीदी ने 3 जबकि हारिस रऊफ, अराफात मिन्हास और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट लिए।

नाथन एलिस ने लिए 4 विकेट

पाकिस्तान को जीत के लिए 232 रन का टारगेट मिला था, लेकिन इस टीम ने 44 ओवर में 190 रन के स्कोर पर अपने सारे विकेट गंवा दिए और उसे 41 रन से हार मिली। पाकिस्तान के लिए शाबाद खान ने सबसे बड़ी 71 रन की पारी खेली जबकि गाजी गोरी ने 37 रन तो वहीं अराफान मिन्हास ने 33 रन की पारी खेली। दूसरे मैच में बाबर आजम का बल्ला नहीं चला और उन्होंने 16 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली। कंगारू टीम के लिए नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 3 विकेट लिए। एलिस को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यशस्वी-राहुल ओपनर, पंत-नितिश भी शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए AI ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में 6 जून से हिस्सा लेना है। जीत के लिए फेरवरेट मानी जा रही भारतीय टीम की इस टेस्ट के लिए क्या बेस्ट प्लेइंग इलेवन हो सकती है इसका चयन एआई ने किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)