ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में ओमान को कप्तान मिचेल मार्श की नाबाद अर्धशतकीय पारी और एडम जम्पा के 4 विकेट की मदद से 9 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफर खत्म हो गया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया इस मुकाबले से पहले ही सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुका था।
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और फिर ओमान की टीम पहली पारी में पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। ओमान ने 16.2 ओवर में 104 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 105 रन का लक्ष्य मिला था जिसे इस टीम ने 9.4 ओवर में एक विकेट पर 108 रन बनाकर हासिल कर लिया और मैच जीत लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने इस सीजन में अपने 4 लीग मैचों में से 2 मैच जीते और 2 में उसे हार मिली। 4 अंक के साथ कंगारू टीम ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रही और उनका सफर इस जीत के साथ ही समाप्त हो गया। ओमान के खिलाफ 4 विकेट लेने वाले एडम जम्पा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मिचेल मार्श ने खेली नाबाद 64 रन की पारी
ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 105 रन का आसान टारगेट मिला था और टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने इस टीम के खिलाफ बेहद तेज पारी खेली। मार्श ने 33 गेंदों पर नाबाद 64 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 7 चौके भी लगाए। मार्श ने 193.94 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और पहले विकेट के लिए ट्रेविस हेड के साथ मिलकर 49 गेंदों पर 93 रन की साझेदारी की। हेड ने 19 गेंदों पर 32 रन बनाए जबकि जोश इंग्लिश 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
एडम जम्पा ने झटके 4 विकेट
एडम जम्पा ने कंगारू टीम के खिलाफ काफी अच्छी गेंदबाजी की और 3.2 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट भी लिए। जम्पा के अलावा कंगारू टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि जेवियर बार्टलेट को भी 2 सफलता मिली। इनके अलावा मार्कस स्टोइनिस और नाथन एलिस को एक-एक सफलता मिली। ओमान के लिए वसीम अली ने सबसे बड़ी 32 रन की पारी खेली।
ये खबरें भी पढ़ें
अभिषेक-इशान ओपनर, सुंदर आउट; साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
सिकंदर रजा ने 39 साल 301 दिन की उम्र में किया बड़ा कमाल, तोड़ दिया रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड
